फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R. Madhavan Birthday: अन्बे सिवम से थ्री इडियट्स तक, ये हैं ओटीटी पर मौजूद आर माधवन की बेहतरीन फिल्में

Wed, 01 Jun 2022 11:05 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 01 Jun 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
From Anbe Sivam to 3 Idiots these are R Madhavan best films on OTT
आर माधवन ओटीटी फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन की गिनती उन अभिनेताओं में की जाती है, जो खुद को विवादों से दूर रखना पसंद करते हैं। अभिनेता की एक्टिंग के साथ-साथ उनके तेज दिमाग की भी खूब तारीफ होती है। तमिल सिनेमा में अभिनेता की छवि चॉकलेटी बॉय वाली है। मणिरत्नम की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अलैपायुथे' से अपने करियर की शुरुआत करते हुए माधवन ने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। आर माधवन एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि साउथ में जितना ज्यादा मश्हूर हैं उतना ही फेमस वह हिंदी सिनेमा में भी हैं। आज अभिनेता अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको ओटीटी पर मौजूद उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए।

From Anbe Sivam to 3 Idiots these are R Madhavan best films on OTT
अन्बे सिवम - फोटो : सोशल मीडिया

अन्बे सिवम
अन्बे सिवम कमल हासन द्वारा लिखित एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आर माधवन अनबारसु की भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म आर माधवन की जिंदगी के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। इसमें आर माधवन को एक नौजवान युवा के रूप में दिखाया गया था। फिल्म में अभिनेता के किरदार को खूब सराहा गया। माधवन ने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राज्य पुरस्कार भी जीता। आर माधवन की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

From Anbe Sivam to 3 Idiots these are R Madhavan best films on OTT
इरुधि सुत्तरु - फोटो : सोशल मीडिया

इरुधि सुत्तरु
कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद अभिनेता ने 'इरुधि सुत्तरु' के जरिए फिर तमिल सिनेमा में शानदार वापसी की थी। ये फिल्म  सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित थी। इस फिल्म को हिंदी में साला खड़ूस के नाम से रिलीज किया गया था। इस फिल्म में आर माधवन के अलावा रितिका सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आर माधवन रितिका सिंह के बॉक्सिंग कोच की भूमिका में हैं। ये फिल्म यूट्यूब पर आसानी से उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Anbe Sivam to 3 Idiots these are R Madhavan best films on OTT
कन्नथिल मुथामित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नथिल मुथामित्तल
आर माधवन की ये अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित 'कन्नाथिल मुथामित्तल' एक लड़की और उसके माता-पिता के बारे में है। जिसका रोल अभिनेत्री सिमरन ने निभाया है। फिल्म में आर माधवन और सिमरन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप गूगल प्ले मूवीज पर आसानी से देख सकते हैं।

विज्ञापन
From Anbe Sivam to 3 Idiots these are R Madhavan best films on OTT
तनु वेड्स मनु - फोटो : सोशल मीडिया

तनु वेड्स मनु
मनु एक एनआरआई डॉक्टर है जो अपनी दुल्हन की तलाश में भारत आता है। यहां उसे तनु से प्यार हो जाता है। तनु का एक बॉयफ्रेंड है राजा वह उससे प्यार करती है। तनु एक मजेदार लड़की है जो अपनी शादी से भागने के लिए मनु की मदद लेती है। इस फिल्म में मनु का रोल आर माधवन और तनु का किरदार कंगना रणौत ने निभाया है। इसके अलावा इस फिल्म में जिमी शेरगिल भी हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed