फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjabi Movies This June: साउथ और बॉलीवुड के साथ इस महीने इन पंजाबी फिल्मों का भी रहेगा बोलबाला, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 01 Jun 2022 10:57 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Movies This June 2022: list of punjabi movies starring Ammy virk sonam bajwa jimmy shergill and others to release in theaters
punjabi films - फोटो : social media

फिल्म के शौकीन लोगों की खुशी का इस समय कोई ठिकाना नहीं होगा, क्योंकि जून के महीने में सिनेमाघरों में बहुत सारी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। बॉलीवुड, साउथ के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों के दर्शकों के लिए भी यह साल बहुत ही मनोरंजक रहने वाला है। जहां कई पंजाबी फिल्में पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, वहीं कई और फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जून के पहले हफ्ते से लेकर आखिरी तक कुल छह पंजाबी फिल्में बड़े पर्दे पर आने वाली हैं।

Punjabi Movies This June 2022: list of punjabi movies starring Ammy virk sonam bajwa jimmy shergill and others to release in theaters
widow colony - फोटो : social media

फिल्म का नाम- 'विडो कॉलोनी' 
कब रिलीज होगी फिल्म- 3 जून, 2022
साल 1984 के दंगों से लगभग सभी वाकिफ हैं, इन दंगों पर पहले भी फिल्में बनी हैं। लेकिन गिप्पी ग्रेवाल और हम्बल मोशन पिक्चर्स ने घोषणा की थी कि वह 1984 की घटना पर दूसरी फिल्मों से अलग एक फिल्म बनाने वाले हैं। अपनी घोषणा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 'विडो कॉलोनी' फिल्म बनाई है, जो 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी उन लोगों के नजरिए से पेश की जाएगी, जो उस समय कहीं पीछे छूट गए थे। 'विडो कॉलोनी' 1984 के शहीदों की विधवाओं की कहानी को पर्दे पर उतारेगी। फिल्म का निर्देशन स्मीप कांग ने किया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝗚𝗶𝗽𝗽𝘆 𝗚𝗿𝗲𝘄𝗮𝗹 (@gippygrewal)

Punjabi Movies This June 2022: list of punjabi movies starring Ammy virk sonam bajwa jimmy shergill and others to release in theaters
माही मेरा निक्का जेहा - फोटो : social media
फिल्म का नाम- 'माही मेरा निक्का जेहा' 
कब रिलीज होगी फिल्म- 3 जून, 2022
इस हफ्ते बड़े पर्दे पर आपका मनोरंजन करने के लिए पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'माही मेरा निक्का जेहा' भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी हाइट के एक अहम मुद्दे पर आधारित है, जिसे हंसी और नोक-झोंक के साथ बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में पिता-पुत्र की जोड़ी नजर आएगी। पुखराज भल्ला और जसविंदर भल्ला एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं, जिनके साथ बहुत से अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन सतिंदर सिंह देव द्वारा किया गया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pukhraj Bhalla (@pukhrajbhalla)

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Movies This June 2022: list of punjabi movies starring Ammy virk sonam bajwa jimmy shergill and others to release in theaters
sher bagga - फोटो : social media

फिल्म का नाम- 'शेर बग्गा' 
कब रिलीज होगी फिल्म- 10 जून, 2022
पिछले दिनों सरगुन मेहता के साथ फिल्म 'सौंकन सौंकने' से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके सिंगर और अभिनेता, एमी विर्क एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना दम दिखाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल, उनकी और सोनम बाजवा की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'शेर बग्गा' 10 जून को रिलीज होने जा रही है। पिछले दिनों रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने बहुत पसंद किया था, जिसमें दिखाई गई छोटी-छोटी चीजें एमी के लाखों फैंस को फिल्म देखने पर मजबूर जरूर करेंगी। फिल्म का निर्माण थिंड मोशन पिक्चर्स और एमी विर्क प्रोडक्शंस के बेनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन जगदीप सिद्धू द्वारा किया गया है। इसमें एमी और सोनम बाजवा के अलावा काका कौतकी, निर्मल ऋषि, दीप सहगल, बनिंदर बनी और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ammy Virk ( ਐਮੀ ਵਿਰਕ ) (@ammyvirk)

विज्ञापन
Punjabi Movies This June 2022: list of punjabi movies starring Ammy virk sonam bajwa jimmy shergill and others to release in theaters
posti - फोटो : social media

फिल्म का नाम-  'पोस्टी'  
कब रिलीज होगी फिल्म- 17 जून, 2022
'पोस्टी' में बब्बल राय और सुरीली गौतम के बीच एक प्रेम कहानी के साथ-साथ पंजाब में फैली हेरोइन की लत को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की रिलीज डेट को कम से कम तीन बार बदला जा चुका है, लेकिन आखिरकार अब फिल्म 17 जून को रिलीज की जाएगी। 'पोस्टी' का ट्रेलर दो साल पहले 2020 में ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का निर्देशन राणा रणबीर ने किया है, 'पोस्टी' को गिप्पी ग्रेवाल के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में बब्बल राय, सुरीली गौतम, प्रिंस केजे सिंह, राणा रणबीर, वड्डा ग्रेवाल, राघवीर बोली, जस ढिल्लों, मलकीत रौनी, राणा जंग बहादुर, तरसेम पॉल और सीमा कौशल जैसे स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rana Ranbir ਰਾਣਾ ਰਣਬੀਰ (@officialranaranbir)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed