फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

June Movie Release: एक्शन और रोचक कहानियों से भरपूर होगा जून का महीना, ये फिल्में होंगी रिलीज

Wed, 01 Jun 2022 10:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
June Movie Release on OTT and Theaters: from prithviraj to major vikram Jugjugg Jeeyo janhit mein jaari these are upcoming films in june
june movie releases - फोटो : social media

'भूल भुलैया 2' और 'अनेक' जैसी धमाकेदार फिल्मों की रिलीज के साथ मई का यह महीना खत्म होने जा रहा है। ऐसे में सभी सिने प्रेमियों के मन में जून के आने वाले महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे, जिनका जवाब आप बड़ी उत्सुकता के साथ खोज रहे होंगे। इस महीने के आखिर में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू जैसी दमदार स्टार कास्ट के साथ रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म ने सबका मनोरंजन किया है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के दिलों में आस जगी है कि  बॉलीवुड फिल्में अब भी स्क्रीन्स पर दर्शकों को खींचने में कामयाब हो सकती हैं। तो आज हमने आपके लिए बॉलीवुड और साउथ की ऐसी ही बहुचर्चित फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है, जो जून के महीने में आपका मनोरंजन करेंगी। 

June Movie Release on OTT and Theaters: from prithviraj to major vikram Jugjugg Jeeyo janhit mein jaari these are upcoming films in june
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम-  सम्राट पृथ्वीराज 
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 3 जून, 2022
थिएटर्स में 'बच्चन पांडे' के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार वह निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से 3 जून को सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, जो राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में जहां अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभाकर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।   

June Movie Release on OTT and Theaters: from prithviraj to major vikram Jugjugg Jeeyo janhit mein jaari these are upcoming films in june
मेजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम-  मेजर
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 3 जून, 2022
मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' 3 जून को रिलीज होने जा रही है। देश के रियल हीरो पर आधारित इस फिल्म से हमें एक बार फिर 26/11 हमलों की भयावह तस्वीर देखने को मिलेगी। मेजर संदीप एक बहादुर एनएसजी कमांडो थे, जिन्होंने लोगों की जान बचाने के दौरान आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। फिल्म में उनके मेजर बनने तक के सफर के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी। शशि किरण टिक्का के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदिवी शेष, प्रकाश राज, शोभिता, सई मांजरेकर और रेवती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
June Movie Release on OTT and Theaters: from prithviraj to major vikram Jugjugg Jeeyo janhit mein jaari these are upcoming films in june
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम-  विक्रम 
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर 
कब होगी रिलीज- 3 जून, 2022
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन चार साल बाद फिल्म 'विक्रम' से सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में कमल हासन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा खबर है कि एक्टर सूर्या फिल्म में कैमियो रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। 'विक्रम' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
June Movie Release on OTT and Theaters: from prithviraj to major vikram Jugjugg Jeeyo janhit mein jaari these are upcoming films in june
जनहित में जारी फिल्म - फोटो : social media

फिल्म का नाम-  जनहित में जारी 
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर 
कब होगी रिलीज-  10 जून, 2022
जय बसंतु के निर्देशन में बनी 'जनहित में जारी' फिल्म एक बहुत बड़े सामाजिक मुद्दे को सबके सामने लाने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री नुसरत भरूचा एक ऐसी सेल्सगर्ल का किरदार निभा रही हैं, जो कॉन्डम बेचने का काम करती है। वह लोगों को इसके इस्तेमाल के बारे में जागरूक करने का काम भी करती है। नुसरत भरूचा की यह फिल्म 'जनहित में जारी' 10 जून को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed