फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Bhatt: ‘सड़क 2’ पर ट्रोल हुए महेश भट्ट ने अब माना, नई पीढ़ी का मनोरंजन पुराने सिनेमा से मुमकिन नहीं

Wed, 01 Jun 2022 10:36 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt and vikram bhatt opens about being trolled for movie sadak 2 says old cinema cannot entertain new generation
atish Panchariya , Mahesh Bhatt, Vikram Bhatt - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने जमाने के दिग्गज लेखक और निर्देशक रहे महेश भट्ट ने पहली बार माना है कि बदलते समय में उनके जमाने की फिल्ममेकिंग पुरानी पड़ चुकी है। उन्होंने ये भी माना कि नई सदी के दर्शकों के मनोरंजन के लिए बीती सदी की तरह का सिनेमा अब कामयाब नहीं होगा। महेश भट्ट ने अपनी छोटी बेटी आलिया भट्ट के लिए फिल्म ‘सड़क 2’ से निर्देशन में वापसी का फैसला किया था। इस फिल्म के ट्रेलर ने जहां यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किए गए ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया, वहीं इस फिल्म को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। अपने भाई मुकेश भट्ट से अलग हो चुके महेश भट्ट इस बार अपने पुराने करीबी निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ मुंबई में खुले एक वर्चुअल स्टूडियो में दिखा दिए।

Mahesh Bhatt and vikram bhatt opens about being trolled for movie sadak 2 says old cinema cannot entertain new generation
mahesh bhatt

महेश भट्ट ने नए जमाने के सिनेमा की बात देश के पहले वर्चुअल प्रोडक्शन स्टूडियो स्टूडियो वर्चुअल वर्ल्ड की शुरुआत के मौके पर की। बताया गया कि ये कंपनी इस साल पांच फिल्मे रिलीज करेगी। स्टूडियो की पहली फिल्म विक्रम भट्ट निर्देशित अक्षय ओबेरॉय की फिल्म ‘जुदा होके भी’ है। इसके अलावा ‘खिलौने’, ‘1920 हॉरर ऑफ़ द हार्ट’ और ‘हैक्ड’ व ‘इंपॉसिबल’ जैसी फिल्में भी कतार में हैं।

Mahesh Bhatt and vikram bhatt opens about being trolled for movie sadak 2 says old cinema cannot entertain new generation
Mahesh Bhatt

इस मौके पर महेश भट्ट कहते हैं, ‘आप 21वीं सदी के दर्शकों का 20वीं सदी की तकनीक और कहानियों से मनोरंजन नहीं कर सकते। यह एक नई दुनिया और एक नया भारत है। अब जमाना वर्चुअल स्टूडियो का और इसके लिए सिनेमा के दिग्गजों ने हाथ मिलाए हैं। वे लोगों के दिल की धड़कन को जानते हैं और इसे समझने और इस माध्यम से वर्षों जुड़े रहने के बाद, उन्होंने अब इस स्टूडियो को स्थापित किया है जो न केवल हमारे देश में बल्कि दुनिया को चकित कर देगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt and vikram bhatt opens about being trolled for movie sadak 2 says old cinema cannot entertain new generation
Mahesh Bhatt

दावा किया गया कि स्टूडियो वर्चुअल वर्ल्ड्स अगले साल 25 फिल्में रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम में बताया गया कि स्टूडियो हिंदी फिल्मों, क्षेत्रीय फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स, म्युजिक वीडियो, टेलीविजन और वेब सीरीज के साथ सहयोग करेगा और इसके साथ-साथ इनका वित्तीय पोषण भी करेगा।

 

 

विज्ञापन
Mahesh Bhatt and vikram bhatt opens about being trolled for movie sadak 2 says old cinema cannot entertain new generation
विक्रम भट्ट

निर्देशक विक्रम भट्ट के मुताबिक, ‘वर्चुअल प्रोडक्शन इस क्षेत्र का भविष्य है। यह वह जगह है जहां हमें एक नई वास्तविकता मिलती है। मेरे गुरु महेश भट्ट के साथ मैंने न केवल हमारे लिए बल्कि पूरी इंडस्ट्री को लाभ उठाने के लिए साझेदारी की है। हम फिल्मों को बड़ा, बेहतर और कम खर्चीला बनाने के लिए इंडस्ट्री की सेवा करना चाहते हैं। यह हमारा लक्ष्य है और हम सभी का एक ही सपना है। हम हमेशा के लिए फिल्में बनाने के तरीके को बदलने जा रहे हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed