फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshya Kumar: बड़े पर्दे पर दमदार वापसी को तैयार अक्षय कुमार, अभिनेता ने अगली फिल्म का किया एलान

Sun, 04 Dec 2022 05:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Dec 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar announced his Next Film will be based on Physical relation Education
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। साल 2022 में उनकी अब तक पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि यह साल उनका अच्छा नहीं रहा है और उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी हैं। इस बीच अभिनेता हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। 


Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की शूटिंग पूरी, खुशी से केक काटकर मनाया जश्न

Akshay Kumar announced his Next Film will be based on Physical relation Education
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने हाल ही में एलान किया है कि उनकी अगली फिल्म सामाजिक संदेश देने वाली होगी। यह सेक्स एजुकेशन पर आधारित होगी। अक्षय ने स्कूलों में सेक्स एजुकेशन के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि सभी स्कूलों को इसे पढ़ाना चाहिए।
Maula Jatt vs Cirkus: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर और फवाद में होगी भिड़ंत? एक साथ रिलीज हो सकती हैं दोनों फिल्में

Akshay Kumar announced his Next Film will be based on Physical relation Education
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, ''मैं सेक्स एजुकेशन पर एक फिल्म बना रहा हूं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। बहुत सारी जगहों पर यह नहीं है। हमारे पास सभी प्रकार के विषय हैं जो हम स्कूल में सीखते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि दुनिया के हर स्कूल में इस विषय पर पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा, "इसे रिलीज होने में समय लगने वाला है। अप्रैल या मई में मैं इस फिल्म को रिलीज करूंगा। यह मेरी बनाई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी। मुझे इस तरह की फिल्में पसंद हैं जो सामाजिक मुद्दों पर हों। इस तरह की फिल्में व्यावसायिक रूप से बड़ी हिट नहीं होती हैं लेकिन निश्चित रूप से मुझे संतुष्टि देती हैं।" 
Most Expensive Outfits: इन सितारों ने फिल्मों में पहने सबसे महंगे कपड़े, कीमत जान नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar announced his Next Film will be based on Physical relation Education
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अक्षय ने हाल ही में यह घोषणा कर सबको चौंका दिया था कि वह 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं बनेंगे। एक्टर ने खुलासा किया था कि क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्होंने इस फिल्म से दूरी बना ली है। गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय फिल्म 'राम सेतु' में नजर आए थे। दिवाली पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। टिकट खिड़की पर यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी विफल रही थी।
Ayushmann Khurrana: 'नॉर्थ में चप्पल खाना परवरिश का हिस्सा', बचपन में हुई पिटाई पर बोले आयुष्मान खुराना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed