फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में 'पैडमैन' के बैन पर सामने आए अक्षय, सेंसर बोर्ड से की ये मांग

Tue, 20 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar apeal to Pakistan censor board for removing the ban on Padman film
PadMan
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' की हर जगह तारीफ की जा रही है। यह ऐसी पहली फिल्म है जिसमें महिलाओं को पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं को दर्शाया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जहां अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। फिल्म के पाकिस्तान में बैन होने पर खिलाड़ी कुमार ने पाक सेंसर बोर्ड से एक विनम्र अपील की है। 
Akshay Kumar apeal to Pakistan censor board for removing the ban on Padman film
padman
जब मीडिया ने अक्षय से फिल्म के पाकिस्तान के बैन होने पर पूछा तो उन्होंने कहा - 'मैं पाकिस्तान से कहना चाहूंगा कि आप इस फिल्म को बैन न करें। यह फिल्म आप लोगों के लिए है। यह सभी समाज के लिए है। पाकिस्तान से मेरी विनती है कि वह इसे रिलीज करें। यह फिल्म यूएई सहित तमाम जगह रिलीज हो गई है। ऐसे में आप भी अपने यहां इस फिल्म को रिलीज होने दें।' 
Akshay Kumar apeal to Pakistan censor board for removing the ban on Padman film
padman
इसके साथ ही अक्षय ने कहा -'बिहार, यूपी और हरियाणा सहित कई जगहों पर लोग महिलाओं को यह फिल्म देखने के लिए रोक रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि वह यह फिल्म न देखें। ऐसे में मुझे मीडिया की सहायता चाहिए। मैं चाहता हूं कि मीडिया लोगों को बताए कि यह पारिवारिक फिल्म है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar apeal to Pakistan censor board for removing the ban on Padman film
padman
आपको बता दें, पाकिस्तान की सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बैन कर दिया है। उनका तर्क है कि यह फिल्म उनकी सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है। हालांकि बोर्ड के इस फैसले का कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने विरोध किया था। घरीदा फारुकी ने ट्वीट करते हुए लिखा - हमारी संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है पैडमैन, बहुत अच्छा क्योंकि यहां की महिलाओं को तो पीरियड्स नहीं होते न। कितने बेवकूफ लोग सेंसर बोर्ड में बैठे हुए हैं। पैडमैन को पाकिस्तान में रिलीज किया जाना चाहिए।



"Against our traditions & culture" Oh well, coz women don't menstruate here... What stupid people sitting at Censor Board ! #PadMan must be allowed in Pakistan ! https://t.co/S7PUfBV9ak

— Gharidah Farooqi (@GFarooqi) February 10, 2018


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed