फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar Video: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज से पहले हंसरत्न सूरिजी से मिले अक्षय कुमार, लिया आशीर्वाद

Sun, 31 Mar 2024 06:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 31 Mar 2024 06:00 PM IST
सार

अक्षय कुमार ने हाल ही में श्री हंसरत्न सूरिजी के 100वें मासक्षमण पारणा के सम्मान में आयोजित विशेष जैन समारोह में हिस्सा लिया। साथ ही 'बड़े मियां छोटे मियां' की सफलता के लिए हंसरत्न सूरिजी का आशीर्वाद लेते नजर आए। 

विज्ञापन
Akshay Kumar attend Special jain Ceremony Seeks Blessing From Hansratna Suriji Bade Miyan Chote Miyan release
अक्षय कुमार-बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म रिलीज से पहले सुपरस्टार को एक विशेष समारोह में हंसरत्न सूरिजी से आशीर्वाद लेते देखा गया। अक्षय ने हाल ही में श्री हंसरत्न सूरिजी के 100वें मासक्षमण पारणा के सम्मान में आयोजित विशेष जैन समारोह में हिस्सा लिया। देसी अवतार में अभिनेता का अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। 

Akshay Kumar attend Special jain Ceremony Seeks Blessing From Hansratna Suriji Bade Miyan Chote Miyan release
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वायरल वीडियो में अक्षय कुमार अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। 31 मार्च को जैन समारोह का हिस्सा बने खिलाड़ी कुमार कुर्ता-पजामा में नजर आए। इस दौरान उन्होंने जल चढ़ाया और अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की सफलता के लिए हंसरत्न सूरिजी का आशीर्वाद लेते नजर आए। अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। 

Akshay Kumar attend Special jain Ceremony Seeks Blessing From Hansratna Suriji Bade Miyan Chote Miyan release
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'बड़े मियां छोटे मियां' की बात करें तो यह फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है। साथ ही इसमें अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और रोनित बोस रॉय जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। एक्शन थ्रिलर दो सैनिकों बड़े मियां और छोटे मियां पर आधारित है, जो एक महत्वाकांक्षी और विनम्र वैज्ञानिक से चुराए गए हथियार को वापस पाने के मिशन पर निकलते हैं।

Ajay Devgn: अजय देवगन ने काजोल से शादी करने के पीछे की वजह का किया खुलासा, इस कारण दोनों ने किया था विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar attend Special jain Ceremony Seeks Blessing From Hansratna Suriji Bade Miyan Chote Miyan release
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआत में यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 'बड़े मियां छोटे मियां' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

Amar Singh Chamkila: दिलजीत दोसांझ को कास्ट करने को लेकर संदेह में थे इम्तियाज अली, बोले- 'शुरुआत में मुझे...'

विज्ञापन
Akshay Kumar attend Special jain Ceremony Seeks Blessing From Hansratna Suriji Bade Miyan Chote Miyan release
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

काम के मोर्चे पर अक्षय कुमार के पास 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा 'सरफिरा', 'स्काई फोर्स' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में कैमियो भूमिका निभाएंगे। सुपरस्टार को आने वाले दिनों में 'हेरा फेरी 3' में भी देखा जाएगा। 

Shaitaan OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दहशत फैलाने आ रहा 'शैतान', जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed