{"_id":"660952f75d5fe94c1b01126b","slug":"maidaan-ajay-devgn-reveals-reason-behind-marrying-kajol-we-started-seeing-each-other-without-even-proposing-2024-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: अजय देवगन ने काजोल से शादी करने के पीछे की वजह का किया खुलासा, इस कारण दोनों ने किया था विवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: अजय देवगन ने काजोल से शादी करने के पीछे की वजह का किया खुलासा, इस कारण दोनों ने किया था विवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 31 Mar 2024 05:42 PM IST
सार
अजय देवगन और काजोल को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माना जाता है। इनके दो बच्चे निसा और युग हैं। दोनों ने शादी के बाद भी कई फिल्मों में साथ में काम किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे काजोल से शादी करने के फैसले के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी अगली फिल्म 'मैदान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके चलते अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच हाल ही में अजय देवगन ने अपनी और काजोल की शादी को लेकर बात की है। इस जोड़े की शादी को लगभग 25 साल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उ्होंने काजोल के साथ शादी की थी।
2 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माना जाता है। इनके दो बच्चे निसा और युग हैं। अजय और काजोल ने शादी के बाद भी कई फिल्मों में साथ में काम किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे काजोल से शादी करने के फैसले के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में नहीं जानता। मेरा मतलब है, हम मिले, हम बहुत अच्छे से काफी बार मिले।'
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने आगे बताया, 'हमने बिना प्रपोज किए ही एक-दूसरे को देखना भी शुरू कर दिया। फिर हमने यह मान लिया गया कि हम शादी कर लेंगे। हम लोगों के विचार काफी मिलते हैं। हम जो कुछ भी कहते हैं, हमारी नैतिकता और इस तरह की चीजें एक साथ मिलती-जुलती लगती हैं। तो बस इसीलिए फिर हमने शादी कर ली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काजोल और अजय देवगन ने 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'यू मी और हम' और 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह हाल ही में 'शैतान' में नजर आए हैं। यह फिल्म काला जादू के ऊपर पर बनी है। आर माधवन भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मैदान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब वह अपनी अगली फिल्म 'मैदान' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें वह सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज में 11 दिन बाकी रह गए हैं। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित 'मैदान' 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।