{"_id":"5b7e324442c79246475f6ae8","slug":"akshay-kumar-beats-salman-khan-in-world-highest-paid-actors-list-in-forbes-magazine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाई के मामले में सलमान को मात देकर अक्षय बने सबसे बड़े 'खिलाड़ी', फासला इतना भरपाई करना भी मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमाई के मामले में सलमान को मात देकर अक्षय बने सबसे बड़े 'खिलाड़ी', फासला इतना भरपाई करना भी मुश्किल
Thu, 23 Aug 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman and akshay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी झोली हमेशा ही फिल्मों से भरी रहती है। इस वक्त सलमान जहां माल्टा में 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। इस बीच इन दोनों स्टार्स से जुड़ी ऐसी खबर आई है जो बेशक सलमान के फैंस को थोड़ा परेशान जरूर कर सकती है।
2 of 5
salman and akshay
सलमान और अक्षय दोनों ही स्टार्स कमाई के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। साल 2017 के आंकड़ों के मुताबिक दंबग खान की सालाना कमाई करीब 37 मिलियन डॉलर थी तो वहीं अक्षय कुमार की सालाना कमाई 35.5 मिलियन डॉलर। लेकिन हाल ही में 'फोर्ब्स' ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें अक्षय कुमार ने कमाई के मामले में दबंग खान को पीछे छोड़ दिया है।
3 of 5
akshay kumar
मशहूर मैग्जीन 'फोर्ब्स' ने एक लिस्ट जारी है जिसमें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय कुमार और सलमान खान का नाम शुमार है। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में कमाई के मामले में सलमान खान से आगे अक्षय कुमार निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saleem khan and salman khan
लिस्ट के मुताबिक पहले नंबर पर हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी है जिनकी कमाई सालाना 239 मिलियन डॉलर है। दूसरे नंबर पर ड्वायन जॉन्स , तीसरे नंबर पर एवेंजर्स एक्टर रॉबर्ट डावनी जूनियर हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम सातवें नंबर पर हैं जिनकी सालाना कमाई 40.5 मिलियन डॉलर बताई गई है। वहीं सलमान खान 9वें नंबर पर जिनकी कमाई 38.5 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
5 of 5
salman and akshay
'फोर्ब्स' मैग्जीन की इस लिस्ट के मुताबिक सलमान खान और अक्षय कुमार की कमाई में ज्यादा अतंर है जो कि साल 2017 के मुताबिक काफी अधिक है। आपको बता दें, सलमान खान और अक्षय कुमार की इस साल केवल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। सलमान की 'रेस 3' और अक्षय की हाल ही में रिलीज 'गोल्ड'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।