फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन की 'सत्यमेव जयते' के बाद 'अक्षय' की 'गोल्ड' ने निकाला बजट, 2 फिल्में राह कर सकती हैं मुश्किल

Thu, 23 Aug 2018 09:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 8
Gold and Satyameva Jayate
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' का कारोबार धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर जारी है। इन दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के दिन के अलावा वीकेंड पर ठीक-ठाक कारोबार किया था लेकिन वीक डेज में दोनों ही फिल्मों की हालत काफी बुरी है। हालांकि दोनों ही फिल्में अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई हैं।

 
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 8
Gold and Satyameva Jayate
'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' फिल्मों की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक हुई थी लेकिन धीरे-धीरे इन फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखी गई। इन दोनों ही फिल्मों के पास कारोबार के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं बचा है जिसकी वजह नवाजुद्दीन की फिल्म 'जीनियस' है और सोनाक्षी की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' है। 
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 8
Genius
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के मुताबिक नवाजुद्दीन की 'जीनियस' फिल्म का कारोबार पहले हफ्ते 1.5 करोड़ जुटा पाना मुश्किल है हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' से ज्यादा उम्मीदें हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों के कारोबार से 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' के कारोबार पर कितना असर दिखाई देगा। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 8
Gold and Satyameva Jayate
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 8वें दिन सत्यमेव जयते फिल्म ने 3 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म के पूरे हफ्ते के कारोबार पर नजर डालें तो 'सत्यमेव जयते' ने बुधवार को 20.52 करोड़, गुरुवार को 7.92 करोड़, शुक्रवार को 8 करोड़, शनिवार को करीब 7 करोड़, रविवार 9 करोड़, सोमवार को 3.5 करोड़ और मंगलवार को 3.75 करोड़ का कारोबार किया है। कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक 62.69 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 
 
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 8
GOLD
'गोल्ड' फिल्म की बात करें तो इसने पहले दिन 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़, शनिवार को करीब 12.3 करोड़, रविवार को 15.50 करोड़, सोमवार को 4 करोड़ और मंगलवार को 4.85 करोड़ का कारोबार किया है। यानी कि 'गोल्ड' फिल्म अब तक कुल 83.9 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed