फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रस्ट में बदली 'भारत के वीर', 1 साल पहले अक्षय कुमार के सुझाव पर हुई थी शुरुआत

Fri, 07 Sep 2018 05:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Bharat Ke Veer website in now tax free and become trustee
Bharat Ke Veer
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उनके दिल में भारतीय सैनिकों के प्रति कितना सम्मान है इस बात को कई बार वह न केवल अपनी फिल्मों बल्कि इंटरव्यू के दौरान भी बता चुके हैं। बीते साल अक्षय कुमार के सुझाव के बाद गृह मंत्रालय ने 'भारत के वीर' नाम की वेबसाइट लॉन्च की थी। अब इस बेवसाइट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है जो बेशक किसी खुशखबरी से कम नही हैं।
Akshay Kumar Bharat Ke Veer website in now tax free and become trustee
Akshay Kumar
भारत के वीर बेवसाइट को अब ट्रस्ट बना दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर दी थी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया - 'गृह मंत्रालय ने पिछले साल अप्रैल में भारत के वीर नाम से वेबसाइट शुरू की थी। इसकी सफलता को देखते हुए अब इसे ट्रस्ट में तबदील कर दिया गया है।'
 


 
Akshay Kumar Bharat Ke Veer website in now tax free and become trustee
rajnath singh
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किए। राजनाथ सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा - 'भारत के वीर ट्रस्ट के 7 ट्रस्टी बनाए हैं जिसे केंद्रीय गृह सचिव लीड करेंगे।  ट्रस्टी की लिस्ट में अक्षय कुमार, पुलेला गोपीचंद शामिल हैं।' अहम बात यह है कि इस ट्रस्ट को इनकम टैक्स के दायरे से भी बाहर किया गया है। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Bharat Ke Veer website in now tax free and become trustee
Akshay Kumar
आपको बता दें, 'भारत के वीर' वेबसाइट के जरिए आम हो या फिर खास कोई भी शहीद सैनिकों के परिवारवालों के बैंक अकाउंट में सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकता है। इस वेबसाइट की सफलता के बाद अब इसे एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट में तबदील कर दिया गया है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed