फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: फ्लॉप की झड़ी से भी नहीं घटी अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू, देखिए कैसे बढ़ा है उनकी फीस का ग्राफ

Fri, 09 Sep 2022 07:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Sep 2022 07:25 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday: Bachchhan Paandey to Samrat Prithviraj Raksha Bandhan Cuttputlli know about actor fees
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अब तक के करियर में अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्शन फिल्म हो या कॉमेडी और फैमिली ड्रामा हर किरदार उन्होंने बखूबी अदा किया है। हालांकि, इस साल अक्षय कुमार के सितारे थोड़े डूबे नजर आए। बॉक्स-ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्मों का वैसा प्रदर्शन नहीं रहा, जैसी उम्मीद उनकी फिल्मों से की जाती है। हालांकि, इससे अक्षय कुमार की शोहरत और ब्रांड वैल्यू पर कोई फर्क नहीं पड़ा। फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी वह सबसे महंगे सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। आइए जानते हैं, उन्होंने इस साल रिलीज हुईं अपनी किस फिल्म के लिए कितनी फीस ली...

Akshay Kumar Birthday: Bachchhan Paandey to Samrat Prithviraj Raksha Bandhan Cuttputlli know about actor fees
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

'बच्चन पांडे'
अक्षय कुमार की यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 99 करोड़ रूपये फीस ली। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया 'बच्चन पांडे' के बजट को अक्षय कुमार की फीस की वजह से बढ़ाना पड़ा था। हालांकि फिल्म को अक्षय कुमार के नाम का कोई फायदा नहीं मिला और 'बच्चन पांडे' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से थोड़ा अधिक की कमाई के साथ, भारी नुकसान का सामना किया। इसके बाद ही यह खबरें सामने आईं कि अक्षय कुमार अपनी फीस घटाएंगे।

Akshay Kumar Birthday: Bachchhan Paandey to Samrat Prithviraj Raksha Bandhan Cuttputlli know about actor fees
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सम्राट पृथ्वीराज'
इस साल 3 जून 2022 को रिलीज हुई अक्षय कुमार की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। मगर, जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास जादू नहीं कर पाई। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने हिंदू हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की किरादर अदा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 60 करोड़ रुपए फीस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 300 करोड़ रूपये के बजट से बनाई गई और यह फिल्म करीब 80 करोड़ रूपये तक का ही कलेक्शन कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday: Bachchhan Paandey to Samrat Prithviraj Raksha Bandhan Cuttputlli know about actor fees
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

'रक्षा बंधन'
इस साल अगस्त में भाई-बहन के त्योहार रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने काफी तगड़ी फीस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 110 करोड़ रुपये लिए। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिर, भी इससे मेकर्स को खास घाटा नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय की 'रक्षा बंधन' ने सिनेमाघरों में करीब 57.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। दुनियाभर में, 70 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी इस फिल्म ने 68.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Birthday: Bachchhan Paandey to Samrat Prithviraj Raksha Bandhan Cuttputlli know about actor fees
कठपुतली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कठपुतली'
अक्षय कुमार की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 120 करोड़ रूपये फीस ली। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अक्षय की इस फिल्म के राइट्स 125 करोड़ रूपये में खरीदे हैं। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'कठपुतली' को हिमाचल में कसौली जिले के परिदृश्य में फिल्माया गया है। इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट बैनर तले किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed