{"_id":"5ef6ea408ebc3e4341338d49","slug":"akshay-kumar-debut-movie-saugandh-actress-shantipriya-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार के साथ ‘सौगंध’ में नजर आई थीं ये हीरोइन, 50 साल की उम्र में भी लगती हैं ग्लैमरस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार के साथ ‘सौगंध’ में नजर आई थीं ये हीरोइन, 50 साल की उम्र में भी लगती हैं ग्लैमरस
अक्षय कुमार की 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' में अक्षय के एक गरीब लड़के का रोल निभाया था। ये अक्षय की बतौर लीड एक्टर डेब्यू फिल्म थी। ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ शांति प्रिया नाम की हीरोइन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले महज 18 साल की उम्र में शांतिप्रिया ने तमिल फिल्म Enga Ooru Paatukran से ऐक्टिंग डेब्यू कर लिया था।
2 of 5
शांति प्रिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी फिल्मों में डेब्यू से पहले तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में 24 फिल्में कर चुकी थीं। साउथ इंडिया में उनका बड़ा नाम था। सौगंध फिल्म में अक्षय के साथ शांति प्रिया की केमेस्ट्री और उनके लुक्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अक्षय और शांति प्रिया के बीच एक किस भी था जिसने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
3 of 5
shantipriya
- फोटो : social media
शांति प्रिया का करियर इस समय अपने चरम पर था। लेकिन 1999 में शांति प्रिया ने एक्टर सिद्धार्थ राय शादी कर ली। और फिल्मों को अलविदा कह दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 2004 में उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति की मौत के बाद परिवार का सारा भार शांति प्रिया के कंधों पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshay Kumar and Shantipriya
- फोटो : file photo
लेकिन पति के गम और बच्चों की जिम्मेदारियों ने शांतिप्रिया को झुकने नहीं दिया। शांति प्रिया को अपने दो बेटों को भी पालना था और यही सोचकर उन्होंने 2008 में वापसी की। वो 'माता की चौकी' और 'द्वारिकाधीश' जैसे दो टीवी शोज में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
शांति प्रिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2011 में ही शांति प्रिया राज सिप्पी के निर्देशन में बनी 'हैमिल्टन पैलेस' फिल्म में भी नजर आईं। शांति प्रिया अपने बेटों के साथ पर्दे से दूर जिम्मेदारियों की जिंदगी जी रही हैं। कुछ रिपोट्स के मुताबिक शांति प्रिया बिग बॉस सीजन 14 में नजर आ सकती हैं। शांति प्रिया 50 की उम्र में भी बेहद ग्लैमरस लगती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।