{"_id":"5ef5bf1a2ed3a2591e721f13","slug":"beautiful-daughters-of-iconic-villains-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोई है एक्टर तो कोई फैशन डिजाइनर, ये हैं बॉलीवुड के खलनायकों की खूबसूरत बेटियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोई है एक्टर तो कोई फैशन डिजाइनर, ये हैं बॉलीवुड के खलनायकों की खूबसूरत बेटियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खलनायकों की खूबसूरत बेटियां
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में हीरो के साथ-साथ विलेन का किरदार भी खास होता है। यही वजह है कि कई फिल्मों में विलेन का किरदार भी हीरो पर भारी पड़ता है। वैसे, बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो 90's के दौर में बिना खलनायकों के फिल्में ही नहीं बनती थीं। तो चलिए आज हम आपको विलेन्स की खूबसूरत बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 5
डैनी डेन्जोंगपा की बेटी
- फोटो : file photo
सबसे पहले बात करते हैं सुपरहिट फिल्म घातक में अपनी खलनायकी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा की। डैनी की बेटी पेमा डेन्जोंगपा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन बात करें उनकी खूबसूरती की तो वह भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। दरअसल, पेमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कुछ खास मौकों पर पिता के साथ नजर आती हैं।
3 of 5
प्रेम चोपड़ा अपने परिवार के साथ
- फोटो : social media
प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां प्रेरणा चोपड़ा, पुनीता चोपड़ा और रकिता चोपड़ा हैं। प्रेरणा की शादी शरमन जोशी से हुई है। प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने सिनेमाजगत में विलेन का किरदार निभाकर कामयाबी की उन बुलंदियों को छुआ जहां पहुंचने का सपना हर अभिनेता का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रंजीत अपनी बेटी के साथ
- फोटो : file photo
फिल्मों में ज्यादातर मारपीट और वसूली जैसे रोल करने वाले अभिनेता रंजीत के अभिनय का भी कोई जवाब नहीं है। वह आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। रंजीत की एक बेटी है जिनका नाम दिव्यांका बेदी है। दिव्यांका पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर
- फोटो : Social Media
शक्ति कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अभी तक का बॉलीवुड सफर अपने ही दम पर तय किया है। आज भी शक्ति कपूर फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ते नजर आते हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर कई फिल्में कर चुकी हैं। श्रद्धा ने फिल्म 'आशिकी 2' में जबरदस्त अभिनय कर लोगों के दिलों में अपनी जगह पक्की की। एक विलेन, बागी, स्त्री और हैदर जैसी कई हिट फिल्में श्रद्धा दे चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।