{"_id":"5a6322b54f1c1b7f268b56f4","slug":"akshay-kumar-donates-12-93-crore-rupees-into-bharat-ke-veer-initiative","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीर गान की लॉन्चिंग पर पहुंचे अक्षय, शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए दिए 12.93 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीर गान की लॉन्चिंग पर पहुंचे अक्षय, शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए दिए 12.93 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार अक्सर किसी ना किसी सोशल इवेंट में नजर आते हैं। हाल ही वह दिल्ली के एक फंक्शन में पहुंचे जहां पर उन्होंने 'भारत के वीर जवानों' के साथ समय बिताया। इस खास मौके पर ना केवल उन्होंने 'भारत के वीर' गान को लॉन्च किया बल्कि करोड़ों रुपये देकर उनकी सहायता भी की।
Akshay Kumar
इस बात का खुलासा अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके किया। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा - 'भारत का वीर गान लॉन्च हो गया है जिसे कैलाश खेर ने गाया है। हमारे जवान हमेशा हम लोगों के बीच ऐसे ही बने रहें। भारत के वीरों तुमको नमन।'
At the #BharatKeVeer Anthem launch sung by @Kailashkher. While they keep us alive, the least we can do is keep them alive in our hearts. Bharat ke veeron, tumko naman 🙏🏻 pic.twitter.com/zJuzsT02AQ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 20, 2018
Akshay Kumar
इसके साथ ही अक्षय ने एक और ट्वीट किया। अक्षय ने लिखा - 'भारत के वीरों के प्रति कितना भी आभार व्यक्त किया जाए वह कम ही है। हम लोगों ने करीब 12.93 करोड़ रुपये दिए हैं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने इस काम में मदद की। इस मौके पर मैं खासतौर पर राजनाथ जी का धन्यवाद करना चाहता हूं।'
No amount of gratitude is enough for our soldiers. We managed to raise Rs. 12.93 crores today! Grateful to all the people who came and showed their support at the #BharatKeVeer Anthem launch. Special thank you to Hon. @rajnathsingh ji for this platform. pic.twitter.com/6O1sPo20Jh
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 20, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar
आपको बता दें 'भारत के वीर फंड' में जितना भी पैसा जमा होता है उसे शहीद सैनिकों के परिवार की मदद की जाती है। यह एक आनलाइन पोर्टल है जिसके जरिए कोई भी इसमें रकम खाते में सीधे तौर पर ट्रांसफर कर सकता है।