फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले में शहीद जवान के परिजन को अक्षय कुमार ने भेजी मदद, परिवार बोला- बहुत जरूरत थी

Thu, 28 Feb 2019 09:20 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar donates money to martyred jeet ram killed in pulwama attack
akshay kumar

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद भारतीय सेना ने बदला लेते हुए पीओके स्थिति आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें कई आतंकी मारे गए। पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिजनों की मदद के लिए कई बॉलीवुड एक्टर्स आगे आए थे। अक्षय कुमार ने भी इसमें अपना योगदान देते हुए 5 करोड़ रुपए 'भारत के वीर' एप के माध्यम से देने का ऐलान किया था।

akshay kumar donates money to martyred jeet ram killed in pulwama attack
martyred Jeet Ram

हाल ही में पुलवामा हमले में शहीद जवान जीत राम गुर्जर की पत्नी सुंदरी देवी को अक्षय कुमार की तरफ से 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिली। एक अखबार से बातचीत में शहीद के भाई विक्रम सिंह ने मदद के लिए अक्षय का शुक्रिया अदा किया। विक्रम ने इंटरव्यू बताया कि उनके भाई परिवार में इकलौते कमाने वाले थे।
 

akshay kumar donates money to martyred jeet ram killed in pulwama attack
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI

विक्रम में बातचीत में बताया, 'हम बहुत गरीब हैं, जीत राम इकलौते घर में कमाने वाले थे। ये मदद हमें उस वक्त मिली है जब हमारे परिवार को इसकी बहुत ज्यादा जरूरत थी। हमारे पास घर नहीं है। जीत के निधन के बाद परिवार में गरीबी वापस आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar donates money to martyred jeet ram killed in pulwama attack
जीत राम - फोटो : social media

शहीद जवान जीत राम की पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। जवान के माता-पिता बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 80 के आसपास है। यह पूरा परिवार राजस्थान के भरतपुर में सुंदरावली गांव में रहता है। गांव के लोग बताते हैं कि जीतराम मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और जब भी छुट्टियों पर गांव आते तो सभी से मिलकर उनका हालचाल पूछते थे।

विज्ञापन
akshay kumar donates money to martyred jeet ram killed in pulwama attack
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार अक्सर सैनिकों की मदद के लिए आगे आते हैं। 'भारत के वीर' एप को आगे बढ़ाने में अक्षय का भी बहुत बड़ा योगदान हैं। बता दें कि शहीद जवानों के परिजनों की मदद के लिए अमिताभ बच्चन, आदित्य धर, दिलजीत दोसांझ समेत कई आगे आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed