फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए अक्षय कुमार ने दिया एक करोड़ का दान, पिता के नाम पर रखी गई आधारशिला

Wed, 28 Jul 2021 06:04 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 28 Jul 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar donates rupees one crore for rebuilding school in kashmir
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार को उनके एक से बढ़कर एक किरदारों के लिए जाना जाता है। वे अनुशासन प्रिय व्यक्ति हैं। देश के जवानों के लिए अक्षय अपने मन में खूब सम्मान रखते हैं। पिछले महीने की 17 तारीख को कश्मीर में अक्षय बीएसएफ के जवानों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक जर्जर स्कूल को देखा और उसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये दान में दिए थे। हालांकि अक्षय ने इस काम के विषय में कहीं कोई पोस्ट नहीं डाली थी।



ट्विटर पर साझा की फोटोज
उन्होंने बस वही फोटोज डाली थीं जिसमें वे भारतीय सेना के जवानों के साथ बातचीत कर रहे थे। दरअसल उन्होंने जिस स्कूल के लिए रूपये दान में दिए थे, मंगलवार को उस स्कूल की आधारशिला रख दी गई है। यह सूचना ट्विटर पर बीएसएफ ने तस्वीरें साझा करते हुए दी है। 

akshay kumar donates rupees one crore for rebuilding school in kashmir
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

पिता के नाम पर स्कूल
अक्षय कुमार ने जिस स्कूल के पुनर्निमाण के लिए रूपये दिए हैं, वो स्कूल नीरू गांव में स्थित है। इस स्कूल का नाम अक्षय के स्वर्गीय पिता हरिओम भाटिया के नाम पर रखा गया है। स्कूल का पूरा नाम ‘हरिओम भाटिया एजुकेशन ब्लॉक गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नीरू' है। स्कूल के निर्माण के बाद बच्चे आसानी से यहां पढ़ाई कर सकेंगे। 

akshay kumar donates rupees one crore for rebuilding school in kashmir
बीएसएफ ट्वीट - फोटो : twitter

बीएसएफ ने किया ट्वीट
बीएसएफ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि डीजी बीएसएफ राकेश अस्थाना ने पद्म श्री से सम्मानित अक्षय कुमार, बीएमडब्ल्यूए की अध्यक्ष अनु अस्थाना और एसडीजी वेस्टर्न कमांड बीएसएफ सुरेंद्र पंवार  के साथ आज वेबलिंक के माध्यम से कश्मीर में ‘हरिओम भाटिया एजुकेशन ब्लॉक गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नीरू' की स्थापना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar donates rupees one crore for rebuilding school in kashmir
अक्षय कुमार ट्विटर - फोटो : twitter

सिपाहियों के साथ विनम्र अनुभव होता है
17 जून को जब अक्षय नीरू गए थे तो वहां उन्होंने सिपाहियों के साथ मस्ती की। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि 'आज सीमा की रखवाली करने वाले बहादुर सिपाहियों के साथ दिन बिताया। यहां आना एक विनम्र अनुभव होता है। असली हीरो से मिलकर मेरे दिल में सम्मान के सिवा कुछ नहीं होता है।'

विज्ञापन
akshay kumar donates rupees one crore for rebuilding school in kashmir
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

बेल बॉटम’  में आएंगे नजर
देश के लिए बन रही फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं निभाने के लिए अक्षय हमेशा तैयार रहते हैं। जल्द ही अक्षय फिल्म ‘बेल बॉटम’ में नजर आने वाले हैं। उसके अलावा भी उनकी झोली में कई सारे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें ‘राम सेतु’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘रक्षाबंधन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed