फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jolly LLB 3: क्या जॉली एलएलबी 3 का आगामी शेड्यूल साथ शूट करेंगे अक्षय-अरशद? फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी

Sat, 27 Apr 2024 04:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Apr 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar film Jolly LLB 3 new update Arshad Warsi To Begin Shoot For movie In Rajasthan
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब

जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की फिल्मों के लाखों दीवाने हैं। पहले भाग में अरशद वारसी ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। वहीं, दूसरे भाग में अक्षय कुमार की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी। अब फिल्म की तीसरी किस्त का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म में दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

Indian 2: इस दिन धूम मचाएगा 'इंडियन 2' का पहला गाना, सेनापति के रूप में कमल हासन के किरदार का होगा खुलासा

Akshay Kumar film Jolly LLB 3 new update Arshad Warsi To Begin Shoot For movie In Rajasthan
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब

नवीनतम रिपोर्ट्स की मानें तो जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग इसी गर्मी के मौसम में शुरू होने जा रही है। फिल्म में अक्षय और अरशद अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे। एक सूत्र के मुताबिक अरशद जल्द ही इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग राजस्थान में शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस शेड्यूल में अक्षय के शामिल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Akshay Kumar film Jolly LLB 3 new update Arshad Warsi To Begin Shoot For movie In Rajasthan
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब

एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अरशद वारसी जल्द ही राजस्थान में एक महीने का शेड्यूल शुरू करेंगे। इसके लिए लोकेशन पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मई में शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar film Jolly LLB 3 new update Arshad Warsi To Begin Shoot For movie In Rajasthan
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब

2017 में अक्षय कुमार ने जॉली एलएलबी 2 में अरशद को रिप्लेस कर दिया था। पहली फिल्म में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में थे, जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, इसके दूसरे भाग ने भी टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। 

विज्ञापन
Akshay Kumar film Jolly LLB 3 new update Arshad Warsi To Begin Shoot For movie In Rajasthan
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि तीसरी किस्त में दोनों जॉली आमने-सामने होंगे, इसमें भी जज की भूमिका में सौरभ शुक्ला नजर आएंगे। फिल्म को दोनों अभिनेताओं का बारे में जानकारी आ गई है, लेकिन इसकी अभिनेत्री को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। कहा  जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरे 2024 में की जाएगी और यह 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 
Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स और पिता जेमी के बीच कानूनी विवाद का हुआ अंत, पॉप गायिका को मिली पूरी आजादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed