फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: निक की संस्कृति अपनाने में प्रियंका को लगा था वक्त! बोलीं- हम भारतीय सबसे अलग होते हैं

Sat, 27 Apr 2024 01:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Apr 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra opens up about cultural differences shared Nick Jonas has learn to speak over everyone
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, मालती - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं। अब हाल ही में, प्रियंका ने निक और अपने विभिन्न संस्कृतियों को अपनाने पर खुलकर बात की है और साथ ही यह भी बताया है कि शुरू में उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Priyanka Chopra opens up about cultural differences shared Nick Jonas has learn to speak over everyone
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक चैट शो के दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे वे एक-दूसरे के देशों से प्यार करते हैं और एक-दूसरे की संस्कृतियों को अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अभिनेत्री ने कहा, “उन्हें भारत की हर चीज से प्यार था और मैं अमेरिका में पली-बढ़ी हूं, यह सचमुच मेरा दूसरा घर था। इसलिए हमने एक-दूसरे की संस्कृतियों को अच्छे से अपनाया, लेकिन यह सांस्कृतिक चीजें काफी अलग थीं।"

Priyanka Chopra opens up about cultural differences shared Nick Jonas has learn to speak over everyone
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद प्रियंका ने बताया कि कैसे उनके जैसा भारतीय परिवार एक-दूसरे की बात खत्म होने से पहले ही बोल देता है, लेकिन निक के परिवार में ऐसा नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, "इससे पहले कि आप अपनी बात पूरी करें, मुझे पता रहता है कि आप क्या कह रहे हैं। इसलिए मैं आपको रोककर अपनी बात शुरू कर देती थी। हम भारतीय सांस्कृतिक रूप से ऐसे ही हैं, लेकिन निक से मिलने के बाद मुझे ऐसा लगा कि अब मुझे इंतजार करना सीखना होगा, किसी को अपनी बात पूरी करने देनी चाहिए। मुझे पता है कि आप क्या कह रहे हैं, लेकिन मैं आपकी बात खत्म होने का इंतजार करूंगी''।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra opens up about cultural differences shared Nick Jonas has learn to speak over everyone
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा सांस्कृतिक बदलाव था, भले ही उन्होंने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अमेरिका में बिताया था, लेकिन शादी के बाद जब अभिनेत्री उस वातावरण में रहने लगीं तो उनके लिए एकदम से सब अपनाने में काफी मुश्किल आई थी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra opens up about cultural differences shared Nick Jonas has learn to speak over everyone
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है।

Aaron Sorkin: ‘द सोशल नेटवर्क’ का बनेगा सीक्वल! एरोन सॉर्किन फेसबुक को मानते हैं अमेरिका में हुए दंगों का दोषी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed