सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अक्षय कुमार की 'केसरी' ऑनलाइन हुई लीक, बंपर ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को लग सकता है तगड़ा झटका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar film kesari leaked online
kesari - फोटो : social media
बॉलीवुड में पाइरेसी थमने का नाम नहीं ले रही है । फिल्में रिलीज होते ही लीक हो जाती हैं । हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' रिलीज हुई थी । रिलीज के तीन दिन बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है । अक्षय कुमार खुद इस साइबर क्राइम को सपोर्ट ना करने की अपील कर चुके हैं । 
Trending Videos
akshay kumar film kesari leaked online
Akshay Kumar - फोटो : social media
'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है । फिल्म के लीक होने से मेकर्स को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है । सोशल मीडिया पर केसरी के लीक होने के बाद लोग इसे धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे हैं । बता दें कि ये फिल्म 21 मार्च को रिलीज हुई थी । फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar film kesari leaked online
Akshay kumar Kesari
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि साल 2019 में केसरी ने अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने कुल 22 करोड़ का बिजनेस किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।
akshay kumar film kesari leaked online
kesari
फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन
akshay kumar film kesari leaked online
kesari
अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं । 'केसरी' से पहले अक्षय कुमार की '2.0' भी लीक हो गई थी । इसके अलावा 'उरी', 'गली ब्वॉय', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्में भी लीक होने से बच नहीं पाई हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed