फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज के 16 दिन बाद अक्षय की 'गोल्ड' ने रचा इतिहास, एक ही फिल्म ने बना दिया बॉलीवुड का 'सुपरहीरो

Fri, 31 Aug 2018 09:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold become the first Bollywood film to release in Saudi Arabia
gold film
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। इन 16 दिनों में इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं इस बीच 'गोल्ड' के नाम एक और रिकॉर्ड शामिल हो गया है जो बेशक अक्षय कुमार के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इस फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा पहले ही 100 करोड़ पार कर चुका है और अब यह नया कीर्तिमान अक्षय की 'गोल्ड' को नए मुकाम पर ले जा सकता है।
Akshay Kumar Gold become the first Bollywood film to release in Saudi Arabia
Gold
इस नए रिकॉर्ड की जानकारी खुद खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर दी। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया - 'पहला गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को पहली बार सऊदी अरब में रिलीज किया जा रहा है। आप सब को यह बताते हुए काफी खुश हूं कि गोल्ड पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जिसे सऊदी अरब में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म सऊदी अरब में आज रिलीज हो रही है।'
 


 
Akshay Kumar Gold become the first Bollywood film to release in Saudi Arabia
GOLD
'गोल्ड' अक्षय कुमार की नौवीं ऐसी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। इससे पहले हाउसफुल 2 , हाउसफुल 3 एयरलिफ्ट , रुस्तम, जॉली एलएलबी 2, हॉलीडे , टॉयलेट- एक प्रेम कथा और राउडी राठौर फिल्में इस लिस्ट में शुमार थीं। अक्षय की 'गोल्ड' की बात करें तो इस फिल्म में भारत का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने के सफर को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold become the first Bollywood film to release in Saudi Arabia
gold film
'गोल्ड' फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। जबकि फरहान अख्तर और रितेश रितेश सिधवानी ने एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत कुमार सिंह और सनी कौशल मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ था जो कि यह फिल्म 100 करोड़ के पार कलेक्शन करके निकालने में कामयाब हो गई है।
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold become the first Bollywood film to release in Saudi Arabia
2.0
काम की बात करें तो अक्षय जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 2.0 में नजर आएंगे। 2.0 फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक भी सामने आया था जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। अक्षय के लुक को देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed