{"_id":"5ad857f04f1c1b390a8b56be","slug":"akshay-kumar-injured-on-sets-of-kesari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्शन सीन करते वक्त अक्षय कुमार के साथ हादसा, सेट से फौरन निकलना पड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्शन सीन करते वक्त अक्षय कुमार के साथ हादसा, सेट से फौरन निकलना पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'केसरी' के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार घायल हो गए हैं। जिस वक्त उनके साथ यह हादसा हुआ उस वक्त फिल्म का क्लाइमैक्स शूट हो रहा था जिसमें युद्ध का सीन फिल्माया जा रहा था।
2 of 5
Akshay Kumar
जख्मी होने के बाद अक्षय कुमार फौरन सेट से चले गए। हालांकि, वहां उनका चॉपर स्टैंड-बाई में खड़ा था, मगर मुंबई जाने के बजाय वह सेट के पास मौजूद अपने एकोमोडेशन में रेस्ट करने का फैसला किया। खबर है कि अगर अक्षय एक दिन आराम करेंगे और अगर उनकी सेहत में सुधार हुआ तो शूटिंग भी शुरू कर देंगे।
3 of 5
Akshay Kumar
'केसरी' फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित वाई में चल रही है। फिल्म की कहानी सारगढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। कुछ दिन पहले अक्षय के लुक की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह पगड़ी लगाए दिखाई दिए थे। जब अक्षय से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'काफी वक्त से केसरी की शूटिंग कर रहा हूं। हर समय सिर पर ताज पहने रहता हूं और गर्व महसूस करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshay Kumar
अक्षय ने कहा, 'मैं यह फिल्म इसलिए नहीं कर रहा हूं क्योंकि मुझे कुछ करना है। बल्कि इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं ओंकार में विश्वास करता हूं।' फिल्म 'केसरी' 1897 की सारगढ़ी की लड़ाई पर बन रही है। इसमें अक्षय हवलदार ईशवर सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Akshay Kumar
फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार के पास 'केसरी' के अलावा 'गोल्ड', 'पलटन'और 'हाउसफुल-4' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।