फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की 'केसरी' के आगे कहां टिकती है 'मर्द को दर्द नहीं होता', पहले दिन कर सकती इतने करोड़ की कमाई

Thu, 21 Mar 2019 03:13 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 21 Mar 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Kesari AND MARD KO DARD NHI HOTA Box Office Prediction
Kesari, Mard Ko Dard Nahi Hota - फोटो : social media

इस वीकेंड यानी 21 मार्च को होली के मौके पर अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' की रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय एक सिख जवान के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय की फिल्म सारागढ़ी के बैटल पर आधारित है। वहीं दूसरी तरफ मशहूर अदाकारा भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हो रही है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। 

Akshay Kumar Kesari AND MARD KO DARD NHI HOTA Box Office Prediction
kesari - फोटो : social media

केसरी में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह के रोल में नजर आने वाले हैं। ईशर सिंह सिख रेजिमेंट के कमांडर थे। सारागढ़ी का युद्ध साल 1897 में लड़ा गया था। इस युद्ध में 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी। इस फिल्म के लिए अक्षय ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

Akshay Kumar Kesari AND MARD KO DARD NHI HOTA Box Office Prediction
kesari

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक, 'अक्षय कुमार की 'केसरी' से पहले दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है। यह अक्षय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। होली की छुट्टी के चलते फिल्म को फायदा हो सकता है। यह अक्षय की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है। 3500 स्क्रीन पर रिलीज करने से फिल्म को बड़ा फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Kesari AND MARD KO DARD NHI HOTA Box Office Prediction
Mard Ko Dard Nahi Hota - फोटो : social media

दूसरी तरफ अभिमन्यु दासानी और राधिका मदान की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता कई फिल्म समारोह में अवॉर्ड्स जीत चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि 'केसरी' के रिलीज के चलते पहले दिन यह फिल्म एक करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Kesari AND MARD KO DARD NHI HOTA Box Office Prediction
kesari, mard ko dard nahi hota - फोटो : social media

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में गिरीश जौहर के हवाले से लिखा गया है, 'मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म को काफी अच्छी तरह से बनाया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने युवाओं से कनेक्ट किया है। यह केवल युवाओं को साधने में ही सक्षम हो पाई है इसलिए केसरी के सामने यह फिल्म नहीं टिकती'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed