{"_id":"622ac13f6f4eec6b411a0757","slug":"akshay-kumar-manushi-chillar-starrer-prithviraj-also-release-in-imax","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prithviraj: अक्षय कुमार के साथ डेब्यू को लेकर ये बोलीं मानुषी छिल्लर, आईमैक्स में भी रिलीज होगी ‘पृथ्वीराज’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prithviraj: अक्षय कुमार के साथ डेब्यू को लेकर ये बोलीं मानुषी छिल्लर, आईमैक्स में भी रिलीज होगी ‘पृथ्वीराज’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Prithviraj
- फोटो : Instagram- Manushi Chiilar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर इस बात से खुश हैं कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ अब अपनी पहले घोषित तारीख से एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने जा रही ये फिल्म आईमैक्स फॉर्मेंट भी रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है। फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने जा रहीं मानुषी छिल्लर कहती हैं, "जब मैंने सुना कि फिल्म पूर्व निर्धारित डेट से पहले रिलीज हो रही है तो मैं बहुत खुश हुई। फिल्म की पूरी टीम काफी समय से बेसब्री के साथ इसकी रिलीज का इंतजार कर रही है। ऐसे में अपनी रिलीजिंग डेट से पहले आने की खबर से फिल्म की पूरी यूनिट बेहद खुश है। हम सब को उस पल का इंतजार है जब सम्राट पृथ्वीराज की हैरतअंगेज कहानी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।"
2 of 4
पृथ्वीराज से मानुषी छिल्लर का लुक
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘पृथ्वीराज’के साथ यशराज फिल्म्स अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म बना रही है जो शूरवीर राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर को अक्षय के साथ पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता के रूप में कास्ट किया गया है। प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के 17 साल बाद यह ताज जीतकर देश को गौरवान्वित कराने वाली मानुषी का कहना है कि यह फिल्म एक 'बिग स्क्रीन अनुभव' है!
3 of 4
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी कहती हैं, ''यह बड़े परदे का एक शानदार शाहकार है और मैं इसकी रिलीज के दिन गिन रही हूं। महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज को दो बार टाल दिया गया था। अब फिल्म को हफ्ते भर पहले रिलीज करने का फैसला निश्चित रूप से मेरे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ले कर आया है। मैं उम्मीद करती हूं कि अपनी भव्यता के साथ यह फिल्म देश के हर फिल्म प्रेमी का मनोरंजन करेगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने का मौका मिलना भी मेरे लिए काफी उत्साह बढ़ाने वाला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा मानुषी की लॉन्चिंग 2022 के सबसे बहुप्रतीक्षित डेब्यू में से एक है। यश राज फिल्म्स निर्मित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं, जिन्होंने भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार के जीवन और उनके समय पर आधारित सबसे बड़े टेलीविजन सीरियल ‘चाणक्य’ और बहुत से अवार्ड जीत चुकी फिल्म पिंजर का निर्देशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।