बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बुधवार को मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने उत्तर प्रदेश की आगामी फिल्म सिटी को लेकर गहन चर्चा की। बता दें कि अक्षय कुमार और मुख्यमंत्री की मुलाकात मुंबई के होटल ताज में हुई। दोनों के बीच करीब 35 मिनट चर्चा हुई। सीएम ऑफिस की तरफ से एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
Akshay Kumar: मुंबई में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले अक्षय कुमार, यूपी फिल्म सिटी को लेकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'राम सेतु' का जिक्र किया और सीएम से यह फिल्म देखने का आग्रह किया। साथ ही एक्टर ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बड़ी बेसब्री से यूपी फिल्म सिटी का इंतजार कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट यूपी फिल्म सिटी को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि इससे नए मौके उपलब्ध होंगे।
Divyendu Sharma: मिर्जापुर के मुन्ना भइया की पत्नी बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि फिल्में सामाजिक जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही इनके जरिए सामाजिक, राष्ट्रीय कार्यों को भी बढ़ावा मिलता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही एक नई फिल्म नीति पेश करेगी।
Tara Sutaria: आदर संग रिश्ता टूटने के बाद पहली बार नजर आईं तारा सुतारिया, ब्रेकअप के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन
अक्षय कुमार के साथ हुई मुलाकात के दौरान सीएम ने उन्हें यूपी आने का भी निमंत्रण दिया। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। गौरतलब है कि यूपी सरकार फरवरी में लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (जीआईएस-23) के लिए 5 से 27 जनवरी के बीच देश के 9 प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित करेगी। इसी सिलसिले में सीएम आज मुंबई पहुंचे हैं।
Divyendu Sharma: मिर्जापुर के मुन्ना भइया की पत्नी बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश