फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: 'हेरा फेरी 3' के बाद अक्षय कुमार ने छोड़ी एक और फिल्म, इस वजह से 'गोरखा' से किया किनारा

Wed, 04 Jan 2023 09:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Jan 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Quits Aanand L Rai Film Gorkha Know the Reason behind it
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 अक्षय कुमार के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ था। पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं उनकी सारी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने हेरा फेरी 3 में भी काम करने से इनकार कर फैंस को निराश कर दिया था। अब 2023 की शुरुआत में अक्षय ने एक और फिल्म से किनारा कर लिया है।


Beeyar Prasad Passes Away: नहीं रहे गीतकार बीयार प्रसाद, 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Akshay Kumar Quits Aanand L Rai Film Gorkha Know the Reason behind it
गोरखा - फोटो : ट्विटर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय ने 'गोरखा' में काम करने से मना कर दिया है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय करने वाले थे। गोरखा में काम करने का एलान खुद अक्षय कुमार ने अक्तूबर 2021 में किया था। हालांकि इसकी घोषणा के बाद से ही फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। फैंस लगातार इस फिल्म को लेकर उत्साहित थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि फिलहाल यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है।
Filmy Wrap: रकुल की 'छतरीवाली' का टीजर जारी और हॉट फोटो शेयर करने पर उर्वशी ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Akshay Kumar Quits Aanand L Rai Film Gorkha Know the Reason behind it
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार 1971 युद्ध के नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजी की भूमिका निभाने वाले थे। इयान गोरखा रेजिमेंट के थे। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फिल्म की कहानी की प्रमाणिकता पर सवाल उठने के बाद अक्षय ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए। दरअसल, मेजर कार्डोजी के साथ युद्ध में शामिल रहे कुछ यूनिट मेंबर्स ने उनकी घटनाओं के कुछ संस्मरण पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि अक्षय कुमार सेना का बहुत सम्मान करते हैं। कई बार वह सार्वजनिक रूप से सशस्त्र बलों के  प्रति अपना सम्मान जाहिर कर चुके हैं। यही वजह है कि अक्षय किसी भी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहते, जिसमें किसी भी प्रकार का संशय हो।
Ananya Pandey: OTT पर धमाल मचाने को अनन्या तैयार, इस वेब सीरीज में मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Quits Aanand L Rai Film Gorkha Know the Reason behind it
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जाता है कि 1971 की युद्ध के दौरान जनरल इयान कार्डोजी का पैर एक लैंडमाइन पर पड़ गया था, जिसके बाद उन्होंने अपना पैर काट दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम सेतु के बाद अक्षय जल्द ही फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। फिल्म का निर्देशन गुड न्यूज फेम राज मेहता ने किया है।
Romeo Juliet: ‘रोमियो जूलियट’ फिल्म पर विवाद, 54 साल बाद चाइल्ड एक्टर्स ने ठोका मुकदमा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed