बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' के चलते चर्चा में बने हुए हैं। रानीगंज कोलफील्ड्स में आई आपदा की वास्तविक कहानी पर आधारित इस फिल्म को अक्षय कुमार पिछले काफी समय से प्रमोट कर रहे हैं। प्रचार-प्रसार करने के बाद आखिरकार फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के बीच अक्षय कुमार ने एक हालिया साक्षात्कार में 1000 करोड़ ट्रेंड पर अपने विचार साझा किए हैं। चलिए जानते हैं क्या बोले अभिनेता...
Akshay Kumar: सलमान खान के बाद 1000 करोड़ बेंचमार्क पर बोले अक्षय कुमार, बताया कोविड के बाद कैसे बदला ट्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों ने कोविड-19 के बाद इस साल बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, 'पठान', 'जवान' और 'गदर' जैसी कुछ फिल्मों ने बिजनेस के मामले में एक नया ट्रेंड स्थापित किया है, जिसने सारे रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है। जहां कुछ साल पहले तक 100 करोड़ क्लब में शामिल होना बहुत बड़ी बात होती थी, वहीं अब 1000 करोड़ क्लब ने उसकी जगह ले ली है। कुछ समय पहले सलमान खान ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और अक्षय कुमार ने एक बातचीत के दौरान 1000 करोड़ रुपये क्लब के उभरते रुझान पर अपने विचार साझा किए।
1000 करोड़ रुपये के ट्रेंड पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इंडस्ट्री ज्यादा से ज्यादा हिट फिल्में देगी। जब शाहरुख खान की जवान ने इतना अच्छा बिजनेस किया तो मुझे बहुत खुशी हुई। गदर 2 जैसी और भी कई फिल्में हैं , ओएमजी 2 ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए यह इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा है। हमारी इंडस्ट्री कोविड काल के कारण बहुत बुरे दौर से गुजरी है। अब चीजें आगे बढ़ रही हैं और यह बहुत अच्छी बात है कि 1000 करोड़ रुपये एक बेंचमार्क है। साथ ही मुझे उम्मीद है कि हम हॉलीवुड की तरह 2000-3000 करोड़ रुपये की फिल्में बनाएंगे, क्योंकि जिस तरह का सिनेमा, पटकथा हमारे पास है वह उनके पास नहीं है।'
जब उनसे इस इंटरव्यू में पूछा गया कि व्यावसायिक सफलता पर उनके क्या विचार हैं, तो उन्होंने कहा, 'व्यावसायिक सफलता महत्वपूर्ण है क्योंकि आपको अन्य फिल्में भी बनानी हैं, लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि आपको किस तरह की व्यावसायिक सफलता मिलेगी।' मिशन रानीगंज के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, यह फिल्म एक निश्चित बजट पर बनी है। मैं मिशन रानीगंज को एक व्यावसायिक फिल्म कहना चाहता हूं। यह जवान या राउडी राठौड़ नहीं है। यह उस तरह की फिल्म नहीं है। इसका एक विशिष्ट दर्शक वर्ग है लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह अच्छा व्यवसाय करेगी।'
अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की बात करें तो 'मिशन रानीगंज' पश्चिम बंगाल में 1989 के रानीगंज कोलफील्ड्स में आई आपदा की वास्तविक कहानी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय ने जहां जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है, वहीं परिणीति उनकी पत्नी निर्दोश कौर गिल का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई द्वारा किया गया है। यह फिल्म आज यानी 6 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।