बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया ने बुधवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे वक्त से बीमार थीं और कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। अक्षय ने अपनी मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी और उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की।अक्षय की मां का निधन उनके बर्थडे से एक दिन पहले हुआ। दरअसल, 9 सितंबर को अक्षय अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन अब अभिनेता को हमेशा अपने जन्मदिन पर उनकी कमी खलेगी।
Akshay Kumar Mother Death: बिजी शेड्यूल के बीच भी निकालते थे मां के लिए समय, घर के काम-काज में बंटाते थे हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ बिताते थे वक्त
पिता की मृत्यु के बाद अक्षय ने कभी भी अपनी मां को अकेलापन महसूस नहीं होने दिया। अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद भी अक्षय अपनी मां और परिवार के साथ भरपूर समय बिताया करते थे। यहां तक की वह हर साल मदर्स डे का दिन अपनी मां और बहन के साथ बिताते थे।
घर के काम-काज में मदद करते थे अक्षय
अरुणा भाटिया को भी बेटे पर खूब गर्व था। साल 2015 में दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ने बताया था कि बचपन में शरारती होने के साथ ही अक्षय घर के काम-काज में उनकी मदद करते थे। उन्होंने बताया था कि उस वक्त वह इतने काबिल नहीं थे कि घर में मेड रख सकें। इसलिए अक्षय मां की बर्तन से लेकर कपड़े धोने तक में मदद करते थे।
अक्षय का इंटरव्यू देख भावुक हुई थी मां
अपने एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था कि उनकी मां ने उन्हें इतना कुछ दिया है, वह उनका अहसान कभी नहीं चुका पाएंगे। वहीं, पिता के बारे में अक्षय मे कहा था कि वह जहां कहीं भी है, जानते हैं कि वह उनके साथ है। उन्होंने पिता से कहा था कि वह चिंता ना करें अक्षय मां का बहुत ध्यान रखेंगे। इस इंटरव्यू को देखने के बाद अक्षय कुमार की मां बेहद भावुक हो गई थीं।
शूटिंग छोड़ मुम्बई लौटे थे अक्षय
अपनी मां की तबीयत के बारे में जानकारी मिलते ही लंदन में 'सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर मुम्बई लौट आए थे। उन्होंने अपने फैंस से उनकी मां के लिए कामना करने की अपील की थी। अरूणा की मौत से अक्षय की फैमिली को गहरा सदमा लगा है।