अक्षय कुमार उन सितारों में हैं जो जल्दी उठते हैं और जल्दी सोते हैं। वे बॉलीवुड की पार्टियों में कम ही नजर आते हैं। द कपिल शर्मा शो में पहुंचे अक्षय कुमार ने एक बार बताया था कि आखिर वे क्यों बॉलीवुड पार्टियों में शामिल नहीं होते।
जब अक्षय कुमार ने किया था खुलासा, इस वजह से बॉलीवुड पार्टियों से करते हैं परहेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा, अक्षय कुमार से उनके बारे में अफवाहों को लेकर सवाल पूछते हैं कि ‘कहते हैं आप पार्टीज में इसलिए नहीं जाते क्योंकि फिर आपको भी उन्हें पार्टी देनी पड़ेगी और खर्चा करना पड़ेगा। ये अफवाह है या सच है?’ अक्षय मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ‘यह सच है।‘
View this post on Instagram
इससे पहले कॉफी विद करण शो में अक्षय ने अपने सुबह उठने के बारे में कहा था कि ‘मुझे सोना बेहद पसंद है और मुझे सुबह देखना भी पसंद है। जो लोग मुझे पार्टी में बुलाते हैं उन्हें पता होता है कि मैं जल्दी चला जाऊंगा क्योंकि मैं जल्दी सो जाता हूं। और आपको बता दूं कि मुझे नाइट शिफ्ट से नफरत है।‘
केवल पार्टियां ही नहीं अक्षय अवॉर्ड शो में भी जाना पसंद नहीं करते। उनका बॉलीवुड अवॉर्ड्स और इस तरह के आयोजनों से भी विश्वास उठ चुका है। हांलाकि कुछ वक्त पहले तक अक्षय पुरस्कार समारोहों में शामिल होते थे और अवॉर्ड भी हासिल करते थे। एक किस्सा बताते हुए अक्षय ने कहा था कि कई बार आयोजक शो में डांस करने के बदले उन्हें अवॉर्ड देने की पेशकश करते हैं। जिसके बाद उन्होंने दूरी बनाना ही उचित समझा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के नाम इन दिनों कई फिल्में हैं। वह जल्द ही अपनी कई फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हैं। दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। इस दिवाली अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम रामसेतु है।