फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथ में सैनिटरी नैपकिन लेकर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं अक्षय कुमार, लड़कों ने किए ऐसे कमेंट

Mon, 11 Dec 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Mon, 11 Dec 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Padman new poster has been released Akshay Kumar hold the Sanitary napkin in poster
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म का अक्षय के फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। मगर खास बात ये है कि फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें अक्षय का बेहद अलग अंदाज दिखा है। अभी तक तो फिल्म के मुख्य किरदार 'लक्ष्मीकांत चौहान' यानी अक्षय की इस फिल्म के जितने भी पोस्टर सामने आये हैं उनमें वो कुर्ती-पजामा में गांव की गलियों में घूमते नजर आए लेकिन फिल्म का ये लेटेस्ट पोस्टर ट्रेंड सेटर है।

 
Akshay Kumar Padman new poster has been released Akshay Kumar hold the Sanitary napkin in poster
मगर अपने नए पोस्टर में अक्षय फॉरमल शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इससे भी ज्यादा खास बात ये है कि अक्षय अपने इस नए पोस्टर में सैनिटरी पैड को हाथ में थामे नजर आ रहे हैं। इसे देखकर साफ पता चलता है कि अक्षय किस तरह से पैडमैन की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय ने ट्विटर पर पोस्टर रिलीज किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'ये पैड औरतों की जिंदगी को दो महीने और बढ़ा देगा'। इससे भी ज्यादा मजेदार बात ये है कि जैसी ही अक्षय ने अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया, लोग उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफें कर रहे हैं। 




 
Akshay Kumar Padman new poster has been released Akshay Kumar hold the Sanitary napkin in poster
गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने के तरीके ढूंढ़ते नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम लक्ष्मीकांत चौहान है जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाएं। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है। 





विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Padman new poster has been released Akshay Kumar hold the Sanitary napkin in poster






विज्ञापन
Akshay Kumar Padman new poster has been released Akshay Kumar hold the Sanitary napkin in poster
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के अलावा राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। आर बाल्की निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। बतौर प्रोड्यूसर यह ट्विंकल की पहली फिल्म है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed