फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शो के फिनाले में आग से खतरनाक स्टंट करेंगे अक्षय, बोले- 'प्लीज इस बार मेरी पत्नी को ना बताना'

Sat, 09 Mar 2019 04:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 09 Mar 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar plays with fire Khatron Ke Khiladi say Dont tell my wife
bollywood

टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 अपने अंतिम चरण में है। खबर है कि शो के फाइनल में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार दस्तक देने वाले हैं।  इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। वह एक बार फिर आग से खेलते नजर आएंगे। हाल ही में अक्षय एक वेब सीरीज को लांच करते नजर आए थे। इस दौरान वह स्टेज पर खुद को आग लगाकर पहुंचे थे। यह वाकई में बहुत ही खतरनाक स्टंट था। लांचिंग पर मौजूद लोगों की इस स्टंट से सांसें अटक गई थी। जब यह बात अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को पता चली तो उन्होंने अक्षय को खूब फटकार लगाई थी। ऐसे में अक्षय कुमार एक बार फिर आग से खेलने जा रहे हैं।

Akshay Kumar plays with fire Khatron Ke Khiladi say Dont tell my wife
akshay Kumar - फोटो : instagram

यह बताने की जरूरत नहीं है कि अक्षय कुमार को खतरों से खेलने का बहुत बड़ा शौक है। इसलिए वह ऐसा करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। अब अक्षय कुमार एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। शो के फाइनल एपिसोड में अक्षय कुमार आग से भरा खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। ट्वीट में अक्षय कुमार ने लिखा 'मानो यह पूरा सप्ताह आग से खेलते हुए निकलेगा और रोहित के शो में भी ऐसा करना है, लेकिन इसे थोड़ा दूर होकर ही देखना, प्लीज इस बार मेरी पत्नी को मत बताना।' 


Akshay Kumar plays with fire Khatron Ke Khiladi say Dont tell my wife
akshay kumar

अक्षय कुमार ने जो ट्वीट किया है उसमें एक फोटो भी नजर आ रही है। इस फोटो में अभिनेता, फिल्ममेकर और शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ दिख रहे हैं। उनके आगे कुछ कार पड़ी हुई हैं जिनमें आग लगी हुई है। अक्षय कुमार पीली तो रोहित शेट्टी लाल रंग की टी-शर्ट में चले आ रहे हैं। दोनों का ही लुक बहुत दमदार लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar plays with fire Khatron Ke Khiladi say Dont tell my wife
Akshay Kumar - फोटो : social media

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के फाइनल एपिसोड में अक्षय कुमार के खतरनाक स्टंट होगे। इन स्टंट को रोहित शेट्टी ने खुद तैयार किया है। ये खतरनाक स्टंट क्या है ये तो शो को देखने के बाद ही पता चलेगा। इससे पहले जब अक्षय ने वेब सीरीज की लांचिंग के दौरान आग से स्टंट किया था तो उनकी पत्नी ट्विंकल काफी गुस्सा हो गई थीं।  

विज्ञापन
Akshay Kumar plays with fire Khatron Ke Khiladi say Dont tell my wife
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल ने अक्षय के इस खतरनाक स्टंट को देखने के बाद ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने गुस्से में लिखा था ' बकवास, मुझे पता चल गया है कि तुमने खुद को आग के हवाले कर खतरनाक स्टंट किया है, घर आओ, मैं तुम्हें छोड़ने वाली नहीं हूं, अब तुम नहीं बचोगे, भगवान मेरी मदद करना।' 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed