फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन उन्होंने एक बीएमडब्ल्यू बाइक के साथ फोटो शेयर की थी। यह बाइक 18 लाख रुपये की बताई जा रही है। अब शाहिद कपूर ने बेटे जैन कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। शाहिद बीते वर्ष सितंबर में बेटे के पिता बने थे। इससे पहले वह बेटी मीशा के भी पिता बन चुके हैं।
18 लाख की बाइक के बाद अब शाहिद ने शेयर की ये एक और फोटो, फैन्स को आ रही खूब पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद ने बेटे संग जो तस्वीर शेयर की है वो बहुत प्यारी है। शाहिद के फैन्स को यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। तस्वीर में शाहिद ने जैन को अपने सीने पर बैठाया हुआ है। गौरतलब है कि तस्वीर पर दो घंटे में पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। शहिद ने इस खूबसूरत तस्वीर को कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है 'द सन',
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
बता दें कि शाहिद ने अपनी कॉलेज की गर्लफ्रेंड मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी रचाई थी। यह शादी देश की राजधानी दिल्ली में हुई थी। शाहिद अपनी पिछली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मनी कलेक्शन जुटाने पर में नाकामयाब रही थी। बता दें कि बीते शुक्रवार शाहिद कपूर ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह एक बीएमडब्ल्यू बाइक पर नजर आ रहे थे।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
बाइक की तस्वीर को खुद शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। तस्वीर साझा करते हुए बाइक लवर शाहिद ने लिखा - 'मुस्कुराने के 1250 कारण है।' इस तस्वीर में शाहिद अपनी नई बाइक के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहिद ने BMW R 1250 GS Adventure बाइक खरीदी है। इस बाइक की कीमत 18 लाख 25 हजार है।
View this post on Instagram
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Mar 7, 2019 at 6:53am PST
शाहिद की यह बाइक देखने में शानदार लग रही हैं। शाहिद के इस पोस्ट को 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। शाहिद के पास कई और बाइक भी हैं, जिसमें Ducati Scrambler 1200, Harley-Davidson Fatboy और Yamaha MT 01 शामिल हैं।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on