{"_id":"5c11eadcbdec2241885d590e","slug":"akshay-kumar-replace-mouni-roy-song-in-the-film-gold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार ने हटवा दिया था फिल्म गोल्ड से मौनी का गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार ने हटवा दिया था फिल्म गोल्ड से मौनी का गाना
Thu, 13 Dec 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार जैसे कलाकार के साथ लीड रोल करने का मौका मिले और फिर से किस्मत आइटम नंबर पर ही आकर अटक जाए इससे खराब स्थिति किसी अभिनेत्री के लिए हिंदी सिनेमा में नहीं हो सकती। मौनी रॉय ने टेलीविजन में एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल से कदम रखा और एकता कपूर के ही सीरियल नागिन से उनको सबसे बड़ी शोहरत भी मिली लेकिन एकता कपूर की फिल्मों और वेबसीरीज से उनका पत्ता कट चुका है।
2 of 5
Mouni Roy
मौनी रॉय की बड़े परदे पर बोहनी आठ साल पहले फिल्म रन से हुई थी। इसके बाद वह एक पंजाबी फिल्म में नजर आईं और एक एनीमेशन फिल्म महायोद्धा राम में सीता के किरदार को उन्होंने आवाजें दी। अनुभव सिन्हा की फ्लॉप फिल्म तुम बिन 2 में भी वह दिखी थीं और अब केजीएफ के आइटम सॉन्ग का उनका टीजर बाजार में आ चुका है।
3 of 5
Mouni Roy
कहने को मौनी रॉय के पास रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र और राजकुमार राव की मेड इन चाइना भी है लेकिन गोल्ड जैसी फिल्म में लीड रोल करने वाली किसी अभिनेत्री को लीड रोल वाली दूसरी फिल्म अब तक नहीं मिली है। कोरियाग्राफर गणेश आचार्य की मानें तो फिल्म गोल्ड में भी मौनी रॉय के ऊपर एक बहुत ही ज़बर्दस्त गाना फिल्माया गया था जिसे उन्होंने निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौनी रॉय
लेकिन फिल्म की एडीटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने ये गाना हटवा दिया। फिल्म रिलीज हुई तो इसमें से ये गाना गायब था, लेकिन मौनी रॉय ने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश नहीं की। आमतौर पर अक्षय कुमार के साथ फिल्में करने वाली हीरोइन्स अगली फिल्मों में भी बड़े सितारों का साथ पा ही जाती हैं, पर मौनी रॉय के केस में ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी रॉय
उनके करीबी बताते हैं कि इसकी बड़ी वजह मौनी खुद हैं। एक तो वह अपने किरदारों पर ध्यान नहीं देती हैंए दूसरे सेट पर उनका रवैया भी फिल्म निर्माताओं को भाता नहीं है। मौनी रॉय खुद को टेलीविजन का बड़ा स्टार समझती हैं और उनका ये रवैया फिल्मों के सेट्स पर भी रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।