फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विंकल खन्ना आखिर क्यों नहीं देखना चाहतीं अक्षय की ये फिल्म, अभिनेता ने बताई ये बड़ी वजह

Tue, 05 Nov 2019 11:34 AM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Tue, 05 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar revealed why Twinkle Khanna do not want watch husband film Housefull 4
Housefull 4,Twinkle Khanna - फोटो : amar ujala

अक्षय कुमार के लीड रोल वाली मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 दीपावली के मौक़े पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने कमाई के मामले में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कमाई के लिहाज़ से देखें तो अक्षय की फिल्म को कमर्शियली हिट कहा जा सकता है। मतलब फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना यह फिल्म नहीं देखना चाहती हैं।

Akshay Kumar revealed why Twinkle Khanna do not want watch husband film Housefull 4
Housefull 4 - फोटो : social media

बीबीसी से खास बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया कि ट्विंकल उनकी ये फिल्म बिल्कुल नहीं देखेंगी। उन्होंने बताया कि ट्विंकल को इस तरह की कॉमेडी बिल्कुल पसंद नहीं है। वो इस तरह की फिल्मों से बिल्कुल दूर रहती हैं। अक्षय ने बताया कि ट्विंकल यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि वो उनकी ये फिल्म नहीं देखेंगी। अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 4 ने एक सप्ताह में ही क़रीब 137 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। लेकिन शुरू में बढ़ी हुई कमाई दिखाने को लेकर फिल्म विवादों में फंस गई थी।

Akshay Kumar revealed why Twinkle Khanna do not want watch husband film Housefull 4
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media

इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं "हाउसफुल 4 के निर्माता फॉक्स-डिज़्नी है और यह कोईछोटी-मोटी कंपनी नहीं हैं। ये कंपनी करोड़ों डॉलर की फिल्म बनाती है और उनके लिए हाउसफुल 4 कोई बहुत बड़ी फिल्म तो नहीं है जो वे दो-पांच करोड़ के लिए झूठ बोलेंगे।" लेकिन क्या इन बातों से विश्वसनीयता कम होती है? अक्षय कहते हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। उनके अनुसार, "इस तरह की नकारात्मकता से मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar revealed why Twinkle Khanna do not want watch husband film Housefull 4
Housefull 4 - फोटो : Social Media

कॉफी विद करन के एक एपिसोड में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार के साथ आए थे। जहां उन्होंने कहा था कि अक्षय उनके आइडल हैं। लेकिन सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं नई पीढ़ी के बहुत से कलाकार अक्षय को अपना आदर्श मानते हैं लेकिन खुद अक्षय किसी के लिए बेंचमार्क नहीं बनना चाहते हैं। वो कहते हैं, "मैं नौजवान अभिनेताओं को कोई सलाह नहीं देना चाहता। वो बहुत निपुण हैं। मुझे किसी के लिए बेंचमार्क नहीं बनना है। मुझे तो उनके बराबर रहना है ताकि मैं और फिल्मों कर सकूं।"
 

विज्ञापन
Akshay Kumar revealed why Twinkle Khanna do not want watch husband film Housefull 4
हाउसफुल 4 में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

अमूमन ऐसा होता है कि एक फिल्म का अगर कोई सीक्वल बनता है तो उसमें वही कलाकार होता है जो मूल फिल्म में होता है। अक्षय कुमार की कई फिल्मों के सीक्वल बन रहे हैं लेकिन उनमें से बहुत सी फिल्मों हैं जिसमें अक्षय खुद नहीं है। "भूल भुलैया" का सीक्वल आ रहा है जिसमे कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। पिछले साल अक्षय कुमार की हिट फिल्म "नमस्ते लंदन" की सीक्वल "नमस्ते इंग्लैंड" में आई थी जिसमें अर्जुन कपूर नजर आए, हालांकि ये फिल्म बुरी तरह पिट गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed