फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का के साथ पहली मुलाकात पर बोले थे विराट-'घबरा गया था मैं, पागलों जैसा था बर्ताव'

Tue, 05 Nov 2019 11:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 05 Nov 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli birthday special know about his love story with Anushka Sharma
Anushka Sharma, Virat Kohli - फोटो : Social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन पांच नवंबर को होता है। विराट और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उतार-चढ़ाव से भरी इस प्रेम कहानी में कई अफवाहें और मोड़ आए। जग जाहिर होकर ठहराव की स्थिति में पहुंच चुकी इस कहानी का सुखद अंजाम लिखा जाना बाकी था। पब्लिक में अपने इश्क का इजहार करने वाली इस जोड़ी ने कभी मीडिया से कन्नी नहीं काटी। इश्क फरमाने वाले विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात टीवी एड के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच हुई दोस्ती परवान चढ़ कर प्यार के कलेवर में ढलती गई और दोनों को अक्सर एक साथ ही देखे जाने लगा। दोनों कई फंक्शंस के रेड कार्पेट पर साथ जाने लगे।

Virat Kohli birthday special know about his love story with Anushka Sharma
विरुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

बीते सितंबर महीने में विराट कोहली अमेरिकन होस्ट ग्राहम बेनसिंगर के टॉक शो 'डेप्थ विद ग्राहम बेनसिंगर' में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने खेल से लेकर निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का शर्मा से उनकी पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई।

अनुष्का शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते वक्त वह काफी घबराए हुए थे। विराट ने कहा- मुझे याद है जब मेरे मैनेजर बंटी ने मुझे शैम्पू के ब्रांड के बारे में बताया। विज्ञापन करने के लिए मैं काफी उत्साहित था, लेकिन जब मैंने बंटी से पूछा के मेरे साथ कौन है तो उन्होंने अनुष्का शर्मा का नाम लिया। ये बात सुनकर मैं हैरान रह गया और मैं कहने लगा कि तुम मुझसे मजाक कर रहे हो क्या ? उन्होंने कहा नहीं मैं सच कह रहा हूं। इसके बाद मैं सोचने लगा कि एक फ्रेम में मैं पेशेवर कलाकार के साथ कैसे एक्टिंग कर कर सकता हूं। मैं बिल्कुल पागल दिखूंगा, मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या करूं, लेकिन मेरे मैनेजर ने मुझे सांत्वना दी।' 

Virat Kohli birthday special know about his love story with Anushka Sharma
Anushka Sharma, Virat Kohli - फोटो : Social Media

अनुष्का से पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा- अनुष्का से मिलने से पहले भी मैं विज्ञापन के सेट पर काफी परेशान और घबराया हुआ था। अपनी घबराहट को दूर करने के लिए मैंने मजाक करना शुरू कर दिया। जब अनुष्का सेट पर आई तो वह मुझसे भी ज्यादा लंबी दिख रही थी। उनको देखने के बाद मैंने बोला क्या तुम्हें इससे ज्यादा और ऊंची हील नहीं मिली। इस पर अनुष्का शर्मा ने कहा एक्सक्यूज मी ? मैंने बोले मैं बस मजाक कर रहा हूं। मेरा ये मजाक असल में मेरे लिए काफी अजीब पल जैसा था। मैं पागलों की तरह बर्ताव कर रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli birthday special know about his love story with Anushka Sharma
विराट-अनुष्का - फोटो : file photo

इस मुलाकात के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की अफवाहों से बाजार गर्माता चला गया। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते का खुलकर जिक्र नहीं किया, मगर दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताने से भी नहीं चूके। इसके अलावा, दोनों कई बार नाजुक और जरूरी मौकों पर एक-दूसरे के करियर को भी सपोर्ट करते नजर आए। ऐसा नहीं है कि इस रिलेशनशिप में सिर्फ नजदीकियों का मिठास है। दोनों रिश्ते में दूरियों की खटास भी महसूस की गई, जब इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। खबरें आई की विराट अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते थे, मगर अनुष्का अपने करियर को और वक्त देने के मूड में थी।

विज्ञापन
Virat Kohli birthday special know about his love story with Anushka Sharma
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा यह भी खबरें उड़ी कि विराट अनुष्का को लेकर पोजेसिव होते जा रहे थे और उनके हॉट फोटोशूट से खासे नाराज थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विराट चाहते थे कि अनुष्का अपने करियर को छोड़कर उनकी हो जाएं और कुछ ने कहा कि अनुष्का विराट के जरिए अपने भाई का क्रिकेट करियर संवारना चाहती थीं।
दोनों के बीच चुप्पी भी चुप्पी से ही टूटी, जब विराट 'We Are On A Break' कैप्शन की टी-शर्ट में दिखाई दिए। इसके बाद दोनों डिनर के दौरान साथ में देखा गयाा। फिर दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विराट और अनुष्का को मुंबई के पॉश इलाके में घर देखते हुए भी साथ पाया गया। विराट ने मुंबई में एक आलीशान घर लिया है, जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है।     

पढ़ें: उर्वशी रौतेला से लेकर सनी लियोनी तक, इस अंदाज में स्पॉट हुए आपके पसंदीदा सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed