फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 साल बड़े भूपेन हजारिका को दिल दे बैठीं थीं ये अभिनेत्री, निधन के बाद हुआ था खुलासा

Tue, 05 Nov 2019 11:32 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Nov 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
bhupen hazarika death anniversary special revealing actress who was too closed to his heart
भूपेंद्र - फोटो : Social Media

'ओ गंगा तुम बहती हो क्यों', 'दिल हूम हूम करे' जैसे बेहतरीन गानों को अपनी आवाज देने वाले संगीतकार भूपेन हजारिका को इस साल 'भारत रत्न' मिल चुका है। 5 नवंबर को उनकी पुण्यतिथि है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना लाजमी के निधन के बाद उनकी प्रेम उनकी प्रेम कहानी सामने आई थी। उनकी आत्मकथा 'भूपेन हजारिका : एस आई न्यू हिम' के रिलीज होते ही खबर आई कि लाजमी और भूपेन हजारिका 40 साल तक हमराह रहे।

bhupen hazarika death anniversary special revealing actress who was too closed to his heart
कल्पना - फोटो : Social Media

हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी। उस वक्त हजारिका 45 साल के थे। आत्मकथा में लाजमी ने कहा है, ''मेरी उनके साथ नजरे मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया ... इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उसकी आंखों में देखा जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी।'' हॉपर कालिंस द्वारा प्रकाशित किताब में उन्होंने लिखा है कि हमारी जिंदगी में जवानी से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून की निरंतर यात्रा रही।

bhupen hazarika death anniversary special revealing actress who was too closed to his heart
भूपेंद्र - फोटो : Social Media

लाजमी ने आगे लिखा कि हमारी जिंदगी में कई अध्याय आये।...कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी मिले जिनको हम भूलना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है, ''भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।'' बता दें कि हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhupen hazarika death anniversary special revealing actress who was too closed to his heart
भूपेंद्र - फोटो : Social Media

बता दें कि कल्पना लाजमी आखिरी वक्त में बुरे दौर से गुजर रही थीं। वो लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं और उन्हें नवंबर 2017 में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। जिसके बाद कई बॉलीवुड स्टार्स उनकी मदद के लिए आगे आए थे। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में 'रुदाली', 'दमन', 'दरमियान' शामिल हैं।

विज्ञापन
bhupen hazarika death anniversary special revealing actress who was too closed to his heart
भूपेंद्र - फोटो : Social Media

भूपेन हजारिका बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वह कवि, फिल्म निर्माता, लेखक, असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी थे। भूपेन हजारिका देश के ऐसे महान कलाकार थे जो अपने गाने खुद लिखते, संगीतबद्ध करते और गाते थे। भूपेन हजारिका के गीतों ने लाखों दिलों को छुआ। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा उन्होंने हिंदी, बंगला समेत कई भारतीय भाषाओं में गाना गाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed