{"_id":"5dc007918ebc3e01536a17c0","slug":"bhupendra-hazarika-death-anniversary-atal-bihari-vajpayee-request-him-to-sing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब वाजपेयी जी ने हजारिका से की थी इस गाने की रिक्वेस्ट, बोले- 'सुनने को तड़प रहा था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब वाजपेयी जी ने हजारिका से की थी इस गाने की रिक्वेस्ट, बोले- 'सुनने को तड़प रहा था'
एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भूपेंद्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भूपेन हजारिका देश के ऐसे महान कलाकार थे जो अपने गाने खुद लिखते, संगीतबद्ध करते और गाते थे। 5 नवंबर को उनकी पुण्यतिथि है। उनके गीतों ने लाखों दिलों को छुआ। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा उन्होंने हिंदी, बंगला समेत कई भारतीय भाषाओं में गाना गाए। उनके गाए गानों के मुरीद अटल बिहारी वाजपेयी भी थे। वाजपेयी ना केवल एक लोकप्रिय नेता और प्रखर वक्ता थे, बल्कि वो फिल्मों के भी काफी शौकीन थे।
2 of 5
भूपेंद्र
- फोटो : Social Media
कविताओं और संगीत के पारखी वाजपेयी खाली वक्त में गाने सुना करते थे। सिंगर और कंपोजर भूपेन हजारिका उनके पसंदीदा सिंगर्स में से एक थे। 90 के दशक में एक बार भूपेन हजारिका दिल्ली आए हुए थे, यहां वो रामलीला मैदान में स्टेज शो कर रहे थे तभी एक शख्स उनके पास आया और वाजपेयी के नाम की एक पर्ची थमा गया। भूपेन हजारिका उस वक्त यह देखकर खुद भी हैरान थे।
3 of 5
भूपेंद्र
- फोटो : Social Media
भूपेन हजारिका के सहयोगी कमल कातकी थे, जो उस गिटार बजा रहे थे, पुरानी यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि वो प्रोग्राम खत्म होने वाला था तभी एक शख्स पर्ची पकड़ा गया, जिस पर लिखा था कि 'मोई एटी जाजाबोर' (भूपेन हजारिका द्वारा गाया असमी गाना) और पीछे अटलजी का नाम लिखा था। कातकी ने बताया, 'अटलजी के अनुरोध पर भूपेनदा ने वह गाना गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूपेंद्र
- फोटो : Social Media
बाद में जब वो अटल बिहारी वाजपेयी से मिले तो उन्होंने कहा कि वह पहली पंक्ति में बैठे हुए थे और उस गीत का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा था, 'वो गाना सुनने के लिए तड़प रहा था इसलिए ये रिक्वेस्ट किया।' गौरतलब है कि साल 2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने भूपेन हजारिका को गुवाहाटी से अपना प्रत्याशी बनाया था। समाज के तमाम गंभीर मुद्दों को हजरिका जी ने फिल्मों और संगीत के माध्यम से पेश किया।
विज्ञापन
5 of 5
भूपेंद्र
- फोटो : Social Media
10 बच्चों में सबसे बड़े, हजारिका को अपनी मां की वजह से संगीत से लगाव हुआ। उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में अपने लिखे गाने को गाया था। साथ ही उन्होंने असमिया सिनेमा की दूसरी फिल्म 'इंद्रमालती' के लिए 1931 में काम किया। उनकी कला ने उन्हें महान गीतकार की फेहरिस्त में लाकर खड़ा किया। 2011 में उनका निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।