फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB 13: नॉमिनेशन टॉस्क में कंटेस्टेंट फैलाएंगे 'कचरा', अभी जान लें कौन-कौन होगा नॉमीनेट?

Tue, 05 Nov 2019 12:22 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Nov 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
biggboss 13 first nomination task after first finale with new contestants
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

बिग बॉस सीजन 13 के दूसरे पड़ाव की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बीते दिन वीकेंड के वार में सारे नए कंटेस्टेंट घर के अंदर जा चुके हैं और एक दूसरे को जानने के साथ ही घर में गुट बनाने में भी जुट गए हैं। बिग बॉस ने पहली ही मुलाकात में उन्हें चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए आरती को पहला कप्तान भी घोषित कर दिया। आज नॉमीनेशन स्पेशल टॉस्क में असली खेल शुरू होगा। शो का प्रोमो रिलीज कर इस बात की भनक भी दी जा चुकी है।

biggboss 13 first nomination task after first finale with new contestants
आसिम - फोटो : Social Media
बिग बॉस में आज प्रसारित होने वाले एपिसोड नॉमीनेशन स्पेशल का प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में जिस किसी को भी नॉमिनेट करना होगा उसके ऊपर कचरा डालना होगा। प्रोमो में सबसे पहले आसिम घर के नए सदस्य अरहान को नॉमीनेट करने का फैसला सुनाते हुए उनके उपर कचरा फैंक देते हैं। अरहान को नॉमीनेट करने के पीछे का तर्क देते हुए आसिम कहते हैं कि वो बार बार जिस बात के बारे में पता नहीं उसमें टांग अड़ा रहे हैं।
biggboss 13 first nomination task after first finale with new contestants
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

बिग बॉस में एंट्री होने के बाद से ही हिंदुस्तानी भाउ शहनाज को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताते हैं लेकिन प्रोमो में दिखाया गया है कि शहनाज सीधे हिंदुस्तानी भाउ के ऊपर कचरा डाल कर उन्हें ही नॉमीनेट कर देती है। इसके पीछे का तर्क बताते हुए शहनाज कहती हैं कि उनसे बड़ा एंटरटेनर इस घर में न कोई था और न कोई होगा। शहनाज हिंदुस्तानी भाउ के मस्तमौला अंदाज और कॉमेडी से सबको एंटरटेन करने के टेलेंट से डरी हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
biggboss 13 first nomination task after first finale with new contestants
bigg boss 13 - फोटो : social media

इसके बाद बारी आती है पारस की। पारस हिमांशी खुराना को नॉमीनेट करते हैं और इसके पीछे की वजह देते हैं कि शहनाज हिमांशी के साथ अपनी पुराने मसले को भुलाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन हिमांशी की तरफ से बिलकुल भी इस दिशा में कोई कदम नहीं दिखा है। इस बात से हिमांशी भड़क जाती हैं और वो बदले में पारस को ही नॉमीनेट कर देती हैं। हिमांशी कहती हैं कि पारस को पूरी बात का नहीं पता इसलिए उन्हें यह सब कहने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन
biggboss 13 first nomination task after first finale with new contestants
Himanshi Khurana - फोटो : voot
हिमांशी के बाद शेफाली जरीवाला भी पारस को दोगलेबाज कहते हुए नॉमीनेट कर देती हैं। अरहान की बारी आती है तो वो सिद्धार्थ शुक्ला पर ग्रुप बनाने का आरोप लगाते हैं और उन्हें नॉमीनेट कर देते हैं। सिद्धार्थ इस बात से नाराज हो जाते हैं और अरहान, सिद्धार्थ और आसिम में तीखी बहस हो जाती है। प्रोमो देखकर लगता है कि दूसरे पड़ाव में बिग बॉस के घर में भयानक आग लगने वाली है और इस बार कंटेंट के मामले में शो देखने वाले फैंस निराश नहीं होंगे।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed