{"_id":"5dc04fbe8ebc3e014b5fbff1","slug":"sonam-kapoor-ahuja-shared-his-literary-interest-in-sharjah-international-book-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदी फिल्मों की इस हीरोइन को है अंग्रेजी साहित्य का चस्का, मां ने घुट्टी में पिलाई ये किताबें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी फिल्मों की इस हीरोइन को है अंग्रेजी साहित्य का चस्का, मां ने घुट्टी में पिलाई ये किताबें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sonam Kapoor Ahuja
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द जोया फैक्टर की रिलीज के बाद सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपना वक्त तमाम तरह की गतिविधियों में बिता रही हैं। हाल ही में वह ने शारजाह इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल पहुंची जहां वह मशहूर लेखिका अनुजा चौहान के सत्र की मेजबान बनीं। अनुजा की किताब द ज़ोया फैक्टर पर ही सोनम की पिछली फिल्म आधारित है।
2 of 4
Sonam Kapoor Ahuja
- फोटो : amar ujala mumbai
किताबों को लेकर अपनी पसंद सोनम शुरू से जाहिर करती रही हैं। वह अंग्रेजी साहित्य की शौकीन रही हैं और कहती हैं, “मैं ब्रोंटे सिस्टर्स, जेन ऑस्टेन और ऐन रैंड की किताबों को पढ़कर बड़ी हुई हूं। जब मैं छोटी थी तब मेरी मां मुझे किताबें पढ़कर सुनाया करती थीं जिसकी वजह से किताबों में मेरी रूचि बढ़ी।” सोनम को किताबों से बहुत प्यार हैं और इसका पूरा श्रेय वो अपनी माँ को देती हैं जिन्होंने उन्हें इस तरह के किताबों का कलेक्शन करने में मदद की।
3 of 4
sonam kapoor
- फोटो : instagram
एक शौकीन पाठक होने के अलावा सोनम अपनी फिल्ममेकर बहन रिया कपूर के साथ मिलकर काम करती हैं। सोनम को हमेशा ही उन कहानियों की तलाश रहती है जिनमें बड़े परदे पर उन पर फिल्म बनाने की कहानी छुपी हो। हाल ही में सोनम कपूर अपनी हैलोवीन ड्रेस की वजह से भी खूब सुर्खियों में थीं। हैलोवीन मुख्य रूप से अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों में मनाया जाता है। हालांकि अब इसे कई देशों में मनाया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Anand Ahuja and Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
हाल ही में हैलोवीन के दिन कई सितारे पार्टी में अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनकर गए। इस बीच सोनम कपूर का भी हैलोवीन लुक वायरल हुआ। इस हैलोवीन लुक को सोनम ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया। हैलोवीन लुक को साझा करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन लिखा- 'प्यार किया तो डरना क्या।' इस तस्वीर में सोनम अनारकली लुक में नजर आईं और खुद को जंजीरों में जकड़ा हुआ है। सोनम ने अपने साथ पति आनंद आहूजा की तस्वीर भी साझा की। आनंद आहूजा सलीम के लुक में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।