अभिनेत्री कोएना मित्रा बीते दिनों छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 से बाहर हो गई हैं। इसके बाद से कोएना मित्रा बिग बॉस में अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी कई खुलासे कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने #MeToo पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोएना मित्रा ने भारत में इस अभियन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की आलोचना की। कोएना मित्रा की आलोचनात्मक टिप्पणी पर अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन ने सोशल मीडिया पर तारीफ की है।
कोएना मित्रा ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को बताया फर्जी, #MeToo के तहत नाना पाटेकर पर लगाए थे आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर को ट्वीट किया है। इस खबर में कोएना मित्रा ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के उन आरोपों को गलत बताया जो #MeToo के तहत तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर लगाए थे। कोएना मित्रा ने तनुश्री के इन आरोपों को बिल्कुल गलत ठहराते हुए कहा कि ये उनका पब्लिसिटी स्टंट था। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट ने अपनी खबर में कोएना मित्रा के ब्लॉग का जिक्र किया है।
खबर के अनुसार कोएना मित्रा ने बॉलीवुड में फर्जी नारीवाद पर एक ब्लॉग लिखा और अभिनेत्रियों को कटघरे में खड़ा किया। ब्लॉग में उन्होंने में बताया कि कैसे बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों ने #MeToo के आरोपों पर चुप्पी बनाई हुई है। कोएना मित्रा ने तनुश्री दत्ता की भी आलोचना की और लिखा- जो भारत में #MeToo अभियान की प्रेरणा मानी जाती है, नाना पर आरोप लगाने के बाद अमेरिका चली गईं और वहां शानदार जीवन जी रहीं हैं। कोएना मित्रा ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को इसे दो मिनट का प्रसिद्धी बताई।
Dear @koenamitra you are very brave, really admire your honesty, thank you for kind words, this kind of encouragement is always needed no matter how strong one is 🙏 https://t.co/mN2PgndhPD
हालांकि कोएना ने अपने ब्लॉग में ये भी लिखा कि सभी महिलाएं एक जैसी नहीं हैं और कंगना रनौत एक अपवाद हैं। कोएना ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्हें लगता है कि कंगना रनौत का अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तुलना में नारीवाद असली है। कोएना मित्रा के इस ब्लाग को लिखने के बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ की और आभार व्यक्त किया। जो काफी वायरल हो रहा है।
रंगोली चंदेल ने कोएना की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा- , ‘प्रिय कोएना मित्रा, आप बहुत बहादुर हैं, वास्तव में आपकी ईमानदारी की प्रशंसा करती हूं, इन शब्दों के लिए शुक्रिया, चाहे कोई कितना भी मजबूत क्यों न हो, इस तरह के प्रोत्साहन की हमेशा जरूरत होती है।’ रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी बहन अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए पोस्ट साझा करती रहती हैं।
पढ़ें: गांधी परिवार के रिश्तेदार ने खोला मोटी फीस का सच, घर में जाते ही पत्नी ने किया ये ट्वीट