फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: सुबह-सुबह मरीन ड्राइव पर दौड़ते नजर आए अक्षय कुमार, देखकर फैंस बोले- 'फिट मुंडा'

Sun, 19 Jun 2022 12:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jun 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar runs at Marine Drive in the early morning Mumbai Police event fans praises him
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार सुबह जल्दी उठने की आदत के लिए जाने जाते हैं। वह वर्षों से इस नियम का पालन कर रहे हैं। सुबह जल्दी उठकर कसरत करना उनकी दिनचर्या में शुमार है। एक बार फिर खिलाड़ी कुमार अपने चिर-परिचित अंदाज में सड़क पर दौड़ लगाते नजर आए। हालांकि, इस दौरान वह मुंबई पुलिस के एक इवेंट में शरीक हुए। अक्षय कुमार इवेंट के दौरान दौड़ लगाते और साइकिल चलाते नजर आए। इस दौरान वह काफी फिट नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अक्षय की फिटनेस और सुबह जल्दी उठने की आदत की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

Akshay Kumar runs at Marine Drive in the early morning Mumbai Police event fans praises him
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के वाहन की टेस्टिंग की
इवेंट के दौरान अक्षय कुमार सेवेरे करीब सात बजे रनिंग करते नजर आए। अक्षय ने इस दौरान साइक्लिंग भी की, साथ ही वह उस वाहन की टेस्टिंग करते हुए भी नजर आए, जिसे मुंबई पुलिस एरिया में गश्ती के दौरान इस्तेमाल करती है। अक्षय कुमार ब्लैक टी-शर्ट, शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज में काफी फिट नजर आ रहे थे। अक्षय कुमार जब दौड़ लगा रहे थे तो उनके हाथों में एक हेलमेट था।

Akshay Kumar runs at Marine Drive in the early morning Mumbai Police event fans praises him
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सुरक्षा का था पूरा बंदोबस्त
जिस वक्त अक्षय दौड़ लगा रहे थे, उस दौरान उनकी सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त था। खिलाड़ी कुमार को सिक्योरिटी ने घेर रखा था। हालांकि कुछ फैंस और पपराजी भी वहां मौजूद थे, जो अक्षय को अपने कैमरे में कैद करने से खुद को रोक न सके। एक पपराजी ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो पर अक्षय के चाहने वाले उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'फिट मुंडा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अक्की हम तुम्हें इसीलिए प्यार करते हैं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar runs at Marine Drive in the early morning Mumbai Police event fans praises him
'सम्राट पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया

'रक्षा बंधन' में आएंगे नजर
बता दें कि तीन जून को अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हुई। जल्द ही वह फिल्म 'रक्षा बंधन' में नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का मुकाबला करीना कपूर और आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा से होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed