फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divyendu Sharma: आसान नहीं रहा दिव्येंदु शर्मा का सफर, 'लिक्विड' से 'मुन्ना भैया' तक की राह थी बहुत मुश्किल

Sun, 19 Jun 2022 11:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Jun 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
Divyendu Sharma Happy Birthday Know about untold Facts struggle career mirzapur actor munna bhaiya
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर दिव्येंदु शर्मा बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग हाल के दिनों में काफी ज्यादा बढ़ गई है। दिव्येंदु हर साल 19 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म राजधानी दिल्ली के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उन्होंने आकांक्षा शर्मा से शादी की है। एक इंटरव्यू के दौरान दिव्येंदु शर्मा ने खुलासा किया था कि उनकी मुलाकात आकांक्षा शर्मा से कॉलेज के समय में हुई थी। वहीं दोनों की पक्की दोस्ती हुई और 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है। थिएटर के अनुभव के साथ उन्होंने एफटीआईआई पुणे से अभिनय में दो साल का डिप्लोमा भी किया और फिर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले आए, जहां से उनका संघर्ष शुरू हुआ।

Divyendu Sharma Happy Birthday Know about untold Facts struggle career mirzapur actor munna bhaiya
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : social media
शुरुआती दिनों में करना पड़ा संघर्ष

बॉलीवुड के लिए मुंबई पहुंचे दिव्येंदु के लिए एक्टिंग में करियर बनाने की राह आसान नहीं थी। फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है और फिल्मी बैकग्राउंड न होने की वजह से भी उन्हें फिल्मों के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री करने से पहले द्विवेंदु ने पहले कई ब्रांड के लिए विज्ञापनों में काम किया है।

Divyendu Sharma Happy Birthday Know about untold Facts struggle career mirzapur actor munna bhaiya
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : Instagram
इस फिल्म में मिला पहला मौका

विज्ञापनों में काम करने के बाद दिव्येंदु शर्मा पहली बार फिल्म 'आजा नचले' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आए। यह माधुरी दीक्षित की कमबैक फिल्म थी। हालांकि इस फिल्म में उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया। बॉलीवुड की फिल्मों में उन्हें बड़ा मौका 'प्यार का पंचनामा' में मिला। इस फिल्म में उन्होंने लिक्विड का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस किरदार के बाद उन्हें डेविड धवन की हिट फिल्म ‘चश्मे‘ बद्दूर में देखा गया। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा था। हालांकि इन दोनों फिल्मों के बाद भी दिव्येंदु को वह पहचान नहीं मिल सकी जिसके वो हकदार थे। इन फिल्मों के बाद वह सपोर्टिंग रोल तक ही केवल सीमित रह गए। इसके बाद उन्हें 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'बिजली गुल मीटर चालू' जैसी फिल्म में महज सपोर्टिंग रोल में देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyendu Sharma Happy Birthday Know about untold Facts struggle career mirzapur actor munna bhaiya
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : Instagram
वेब सीरीज ने दिलाई असली पहचान

फिल्मी करियर उम्मीद के मुताबिक न चलने पर दिव्येंदु ने ओटीटी की तरफ रुख किया। डिजिटल माध्यम में उन्हें जबरदस्त सफलता हासिल की। साल 2018 में आई मिर्जापुर ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए मुन्ना भैया के किरदार लोग आज तक नहीं भूल सके हैं। इस कैरेक्टर की वजह से वह ओटीटी के सुपरस्टार बन चुके हैं, जिनकी सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मिर्जापुर 2 के बाद हाल ही में उनकी वेब सीरीज साल्ट सिटी रिलीज हुई है। इस सीरीज में उनका मुन्ना भैया से एकदम अलग अंदाज देखने को मिला है। सोनी लिव पर यह वेब सीरीज आप किसी भी समय देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed