फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bishnoi Gang: सुशांत सिंह राजपूत की वजह से इस सितारे को मारना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, नाम जान हो जाएंगे हैरान

Sun, 19 Jun 2022 11:43 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang who killed Sidhu Moose Wala was planning to kill Karan Johar know Sushant Singh Rajput connection
लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली धमकी की गुत्थी अब तक उलझी हुई है। इस केस में पुलिस सख्ती से जांच कर रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई, जिसमें खुलासा हुआ है कि सिद्धू मुसेवाला को मारने वाले बिश्नोई गैंग के निशाने पर फिल्ममेकर करण जौहर भी थे। बिश्नोई गैंग करण जौहर के लिए पूरी प्लानिंग कर चुका था और ये खुलासा सिद्धू मुसेवाला केस में पकड़े गए आरोपी सौरव कांबले उर्फ महाकाल ने पुलिस की पूछताछ में किया है। हैरानी की बात ये है कि करण जौहर को निशाने पर लेने की वजह दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत से जुड़ी हुई है। 

Lawrence Bishnoi gang who killed Sidhu Moose Wala was planning to kill Karan Johar know Sushant Singh Rajput connection
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

हिट लिस्ट में क्यों था करण जौहर का नाम?
एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि बिश्नोई गैंग ने एक हिट लिस्ट बनाई थी, जिसमें सलमान खान की तरह करण जौहर का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट का खुलासा सलमान खान थ्रेट केस में पुणे पुलिस की पूछताछ में सौरव उर्फ महाकाल ने किया है। सौरव ने पुणे पुलिस को बताया कि कथित रूप से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए कहीं न कहीं फिल्म निर्देशक करण जौहर जिम्मेदार था। इसलिए हम फिल्ममेकर करण जौहर को धमकी देकर 5 करोड़ की रंगदारी वसूलने की तैयारी कर रहे थे। 


 

Lawrence Bishnoi gang who killed Sidhu Moose Wala was planning to kill Karan Johar know Sushant Singh Rajput connection
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था करण जौहर और सुशांत सिंह राजपूत का विवाद?
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। सुशांत की मौत के बाद करण जौहर सबसे ज्यादा लोगों के निशाने पर रहे थे। ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि बॉलीवुड में गुटबाजी और भाई भतीजावाद की वजह से सुशांत परेशान हो गए थे। कहा ये भी गया कि करण जौहर और आदित्य चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत जैसे किसी आउटसाइडर की जगह स्टार किड्स को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में अभिनेता ने इन सबसे परेशान होकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, इन दावों को कभी कोई साबित नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang who killed Sidhu Moose Wala was planning to kill Karan Johar know Sushant Singh Rajput connection
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-विरल भयानी

दो साल बाद भी लोगों के निशाने पर करण जौहर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो साल बीत गए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस अपने सुपरस्टार को याद करते हैं साथ ही लोग करण जौहर को भी ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। समय-समय पर अभिनेता के फैंस करण जौहर को निशाने पर लेते रहते हैं। सुशांत के फैंस लगातार करण जौहर और स्टार किड्स की फिल्मों का विरोध कर रहे हैं। ट्विटर पर अक्सर #ssr ट्रेंड होता है। साथ ही बॉलीवुड बायकॉट भी ट्रेंड करता नजर आ चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed