फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anek OTT Release: सिनेमाघरों में नहीं देख पाए 'अनेक' तो न हों निराश, इस दिन ओटीटी पर एक्शन दिखाएंगे आयुष्मान

Sun, 19 Jun 2022 11:40 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Jun 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
anek ott release ayushmann khurana starrer film will be stream on netflix 
अनेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एक शानदार अभिनेता हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रहती हैं। कॉमेडी हो या सीरियस वह खुद भी जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें जान फूंककर रख देते हैं। इसीलिए तो उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही औसत कमाई की हो, लेकिन इसकी कहानी जबरदस्त थी। अब आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता की ये फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। तो जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाएं हैं, उनके लिए खास मौका है कि वह ओटीटी पर फिल्म को देख सकते हैं।

anek ott release ayushmann khurana starrer film will be stream on netflix 
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दिन हुई थी रिलीज

आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बड़े पर्दे पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म के ओटीटी पर आने की खबर है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि जल्द ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। 

anek ott release ayushmann khurana starrer film will be stream on netflix 
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी

आमतौर पर कोई भी फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है तो वह एक महीने के अंदर ओटीटी पर स्ट्रीम हो जाती है। वहीं अगर फिल्म फ्लॉप होती है तो इसे ओटीटी पर आने में एक से दो महीने का समय लग जाता है। अनेक भी एक महीने के बाद ओटीटी पर आ सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म 24 जून तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
anek ott release ayushmann khurana starrer film will be stream on netflix 
अनेक - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। इसमें आयुष्मान के किरदार का नाम जोशुआ है। यह फिल्म पूर्वोत्तर भारत की भू-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक सामाजिक-राजनीतिक, एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो अपने देश में में गैरों के तरह सताए जाते हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा एंड्रिया केविचसा, मनोज पाहवा, जेडी चक्रवर्ती और कुमुद मिश्रा अहम रोल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed