{"_id":"5de85afa8ebc3e5491427989","slug":"akshay-kumar-say-big-directors-do-not-take-me-in-their-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्यों बड़े निर्देशकों की फिल्मों में नहीं आते हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्यों बड़े निर्देशकों की फिल्मों में नहीं आते हैं नजर
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 05 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अक्षय कुमार अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। उनकी गंभीरता की पता इस बात से चलता है कि साल में उनकी 4-5 फिल्में रिलीज हो जाती हैं, वहीं दूसरे अभिनेता एक या दो फिल्म ही कर पाते हैं। अक्षय कभी भी नए निर्देशक के साथ काम करने से भी नहीं डरते हैं। हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया कि बड़े निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करते हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, 'मैं नए डायरेक्टर्स के साथ इसलिए काम करता हूं क्योंकि बड़े डायरेक्टर्स मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट ही नहीं करते हैं। जब बड़े लोग आपके साथ काम नहीं करते तब आपको अपना रास्ता खुद तय करना पड़ता है।'
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'अगर आप बड़े पब्लिकेशन में जॉब नहीं पाते तो आप छोटे पब्लिकेशन की तरफ जाते हैं। आप ये सोचकर घर पर नहीं बैठ सकते कि वो मुझे अपनी फिल्मों में क्यों नहीं ले रहा जबकि मैं प्रतिभाशाली हूं’।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
जब अक्षय से पूछा गया कि एक समय था जब बड़े डायरेक्टर्स सिर्फ खान के साथ काम कर रहे थे? इस सवाल के जवाब में अक्षय ने कहा, 'निर्देशक उन लोगों के पास गए जो डिजर्व करते थे। ऐसा नहीं है कि उस वक्त सिर्फ खान ही थे। बल्कि कपूर्स और बाकी स्टार्स भी थे। मुझे ऐसा लगता है कि शायद मैं डिजर्व नहीं करता था। इसलिए मैंने अपने तरीके से कमाई की।'
विज्ञापन
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
नए निर्देशकों के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए अक्षय ने कहा, 'गुड न्यूज के निर्देशक राज मेहता मेरे 21वें नए निर्देशक हैं। मेरा भी यह मानना है कि अच्छा काम करने की उनकी लालसा कई पुराने निर्देशकों से कहीं ज्यादा है। उनके लिए यह करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि वह ऐसा सोचते हैं कि अगर उनकी फिल्म नहीं चली तो वह कहीं के नहीं रहेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।