सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ने साझा की क्रिस्टोफर नोलन और डिंपल कपाड़िया की तस्वीर, इस वजह से कहा- ‘मां आप पर गर्व है’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 05 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar says proud son in law as Christopher Nolan pens a heartfelt note for Dimple Kapadia
डिंपल कपाड़िया, क्रिस्टोफर नोलन, अक्षय कुमार - फोटो : twitter@akshaykumar

अक्षय कुमार का अपनी सास और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ फ्रेंडली बॉन्डिंग है। दोनों कई बार पब्लिक इवेंट में मस्ती करते देखे गए। इस बार अक्षय कुमार ने हॉलीवुड निर्माता-निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन के साथ डिंपल कपाड़िया की एक तस्वीर साझा की है। 

Trending Videos
Akshay Kumar says proud son in law as Christopher Nolan pens a heartfelt note for Dimple Kapadia
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय कुमार ने क्रिस्टोफर नोलन का लिखा एक नोट भी साझा किया जिसमें उन्होंने फिल्म टेनेट में डिंपल कपाड़िया के असाधारण प्रदर्शन की प्रशंसा की। जासूसी थ्रिलर फिल्म टेनेट शुक्रवार को देश में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ ही डिंपल कपाड़िया ने हॉलीवुड में कदम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar says proud son in law as Christopher Nolan pens a heartfelt note for Dimple Kapadia
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर क्रिस्टोफर नोलन का नोट साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास डिंपल कपाड़िया के लिए प्यार, प्रशंसा और सम्मान के अलावा कुछ नहीं है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया के किरदार का नाम प्रिया सिंह है, जो हथियारों की डीलिंग करती है। 

Akshay Kumar says proud son in law as Christopher Nolan pens a heartfelt note for Dimple Kapadia
डिंपल कपाड़िया - फोटो : फाइल

नोलन ने लिखा कि ‘डिंपल, मैं क्या कह सकता हूं। आपके साथ काम करना खुशी की बात है। प्रिया को दुनिया भर में जीवंत करते हुए देखना शानदार रहा है। आपके महान कौशल, कड़ी मेहनत और टेनेट में दिखाई प्रतिभा के लिए धन्यवाद।‘ फिल्म टेनेट में डिंपल कपाड़िया के साथ जॉन डेविड वाशिंगटन, रॉबर्ट पैटिंसन, एलिजाबेथ डेबिकी, केनेथ ब्रानघ, आरोन टेलर-जॉनसन, माइकल केन और हिमेश पटेल हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar says proud son in law as Christopher Nolan pens a heartfelt note for Dimple Kapadia
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के लिए नोलन की प्रशंसा उनके लिए एक गौरवशाली क्षण है। एक कलाकार और दामाद के रूप में। अक्षय लिखते हैं कि 'यह मेरे लिए दामाद के तौर पर गर्व करने वाला पल है। क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म की रिलीज की शाम को डिंपल कपाड़िया के लिए एक संदेश लिखा। अगर मैं उनकी जगह पर होता, तो मैं खुशी से समा नहीं पाता लेकिन मैं उन्हें देख रहा था। टेनेट में उन्हें काम करते हुए। मुझे मां पर गर्व है और उनके लिए बेहद खुशी है।‘
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed