सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ने की थी रिया चक्रवर्ती को कनाडा भेजने की कोशिश, ये खबर दिखाने वाले पर 500 करोड़ का केस

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar send Defamation notice to a bihar youtuber for shared fake news video of late actor Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में चल रही तमाम कानूनी लड़ाइयों में एक मोर्चा अभिनेता अक्षय कुमार का भी खुल गया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बिहार के एक यूट्यूबर पर मानहानि का केस दायर किया है। इस यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने अक्षय की छवि खराब करने वाले वीडियोज बनाए और ऐसे बातें प्रसारित कीं जिनका अभिनेता अक्षय कुमार से कोई लेना देना ही नहीं है।

Trending Videos
Akshay Kumar send Defamation notice to a bihar youtuber for shared fake news video of late actor Sushant Singh Rajput
अक्षय कुमार - फोटो : file photo

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून को मृत अवस्था में मिले थे। मामला कथित तौर पर आत्महत्या का है। लेकिन, अब तक इस बारे में फाइनल क्लोजर रिपोर्ट नहीं पेश की गई है।  इस मामले में सोशल मीडिया पर तमाम दूसरे कलाकारों पर भी निशाने साधे गए। बिहार के यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी ने इस मामले में अक्षय कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर तमाम वीडियोज बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar send Defamation notice to a bihar youtuber for shared fake news video of late actor Sushant Singh Rajput
अक्षय कुमार - फोटो : file photo

राशिद बिहार का रहने वाला है और पेशे से एक सिविल इंजीनियर है। वह यूट्यूब पर एफएफ न्यूज नाम से अपना एक चैनल चलाता है। इसी चैनल पर राशिद ने आदित्य ठाकरे, अक्षय कुमार और मुंबई पुलिस के खिलाफ कुछ वीडियो पोस्ट कर रखे थे। मामले का संज्ञान लेते हुए शिवसेना के वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने राशिद पर केस किया। मुंबई पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन इस मामले में राशिद को तुरंत जमानत मिल गई।

Akshay Kumar send Defamation notice to a bihar youtuber for shared fake news video of late actor Sushant Singh Rajput
अक्षय कुमार - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चल रही जांच के दौरान राशिद ने अपने एक वीडियो में बताया कि अक्षय कुमार ने सुशांत की मौत के बाद इसी मामले में आदित्य ठाकरे से एक मीटिंग की। वीडियो में बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत की सुपरहिट फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' को पहले अक्षय कुमार करने वाले थे लेकिन यह फिल्म बाद में सुशांत को दे दी गई थी। इससे अक्षय कुमार बिल्कुल खुश नहीं थे। राशिद ने ये भी कहा कि जब सुशांत की मौत का मामला पुरजोर पर था तब अक्षय ने रिया चक्रवर्ती को कनाडा भेजने की भी कोशिश की थी।

विज्ञापन
Akshay Kumar send Defamation notice to a bihar youtuber for shared fake news video of late actor Sushant Singh Rajput
अक्षय कुमार - फोटो : file photo

इन सभी बातों का राशिद के पास कोई सबूत नहीं है इसलिए अक्षय ने राशिद पर 500 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया है। राशिद ने इन वीडियोज से लाखों रुपये कमाए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस और सीबीआई ने दर्जनों लोगों से पूछताछ की लेकिन उनके हाथ कोई सबूत नहीं लगा। यहां तक कि इस मामले में ड्रग्स एंगल भी सामने आने की बात कही गई और इसके लिए एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला समेत तमाम लोगों से पूछताछ भी की।

पढ़ें: कोई करता था 80 रुपये में काम तो किसी को मिलते थे एक शो के 35 रुपये, जानें इन तीन निर्देशकों की पहली सैलरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed