{"_id":"5fb63aac8ebc3e9bb744cfea","slug":"salman-khan-self-isolation-staff-tested-positive-for-covid-19-viral-news-fact","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर सलमान के आइसोलेट होने की ये है असली सच्चाई, बॉडीगार्ड शेरा ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर सलमान के आइसोलेट होने की ये है असली सच्चाई, बॉडीगार्ड शेरा ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शेरा और सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दबंग स्टार सलमान खान के कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर खुद आइसोलेट होने की खबर को उनके बॉडीगार्ड शेरा ने गलत बताया है। शेरा के मुताबिक सलमान बिल्कुल ठीक हैं और रियलिटी शो 'बिग बॉस' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। शेरा के मुताबिक सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर अशोक भी सुरक्षित है और उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात में दम नहीं है।
2 of 5
शेरा
- फोटो : फाइल फोटो
बृहस्पतिवार सुबह से ही ये बात पूरे मुंबई शहर में हर तरफ चर्चा का सबब बनी रही कि सलमान खान के ड्राइवर और स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसके बाद सलमान खुद ब खुद आइसोलेट हो गए। उनके साथ सलमान के परिवार ने भी खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन, सलमान के अंगरक्षक शेरा ने सभी धुंधले बादल साफ कर दिए।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: beingsalmankhan
शेरा का कहना है कि सलमान तो फिल्म सिटी में 'बिग बॉस 14' की शूटिंग करने की तैयारी में हैं। वह आइसोलेशन में कैसे हो सकते हैं? बहुत ही जल्द वह फिल्म सिटी में अपने बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म की शूटिंग भी करेंगे। उनका ड्राइवर अशोक भी बिल्कुल ठीक है। किसी भी ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ है। कोरोना की खबर पता नहीं कैसे फैल रही है? हो सकता है कि किसी दूसरे टीम के सदस्यों को कोरोना संक्रमण हुआ होगा और गलती से उन्हें सलमान की टीम का सदस्य समझा गया होगा! फिलहाल सलमान और उनकी टीम का कोई भी सदस्य आइसोलेशन में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
सलमान खान ने कुछ ही समय पहले पिछले साल से रुकी हुई अपनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : कलर्स
टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में वीकेंड का वॉर एपिसोड की शूटिंग तो सलमान हर हफ्ते करते ही हैं, इसके अलावा वह महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ शुरू करेंगे। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में सलमान एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।