बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हुआ था। सुष्मिता आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 10 साल तक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखने के बाद इस साल वेब सीरीज 'आर्या' से एक बार फिर से पर्दे पर कदम रखा था। लेकिन इतने सालों तक भी इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद सुष्मिता लाइम लाइट से दूर नहीं रहीं। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। सुष्मिता के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें....
Sushmita Sen Birthday: 45 की उम्र, दो बेटियां, जानिए अब तक क्यों कुंवारी हैं सुष्मिता सेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता सेन हैदराबाद के एक वैद्यब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे और उनकी मां दुबई बेस्ड स्टोर में ज्वेलरी डिजाइनर हैं। सुष्मिता के एक भाई हैं राजीव सेन जो बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा सुष्मिता की दो बेटियां भी हैं रिनी सेन और एलीशा सेन। हालांकि सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है।
सुष्मिता ने महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद उन्होंने महज 25 साल की उम्र में एक बेटी की मां बनकर सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल सुष्मिता ने साल 2000 में अपनी बड़ी बेटी रिनी को गोद लिया था। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने अपनी छोटी बेटी एलीशा को गोद लिया। लेकिन 45 की उम्र में सुष्मिता अब तक कुंवारी हैं।
सुष्मिता सेन ने जब बेटियों को गोद लिया तब उनके ऊपर कई सवाल भी उठए गए। ऐसे में उनका परिवार उनके साथ खड़ा नजर आया। सुष्मिता के शादी ना करने के सवाल पर एक बार उनके पिता ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि 'क्या आपको लगता है कि मैंने अपनी बेटी की परवरिश ऐसी की है कि वह बस किसी की पत्नी बनकर पहचानी जाए?' जाहिर तौर पर इससे पता चलता है कि परिवार की ओर से सुष्मिता पर शादी को लेकर कोई दबाव नहीं था।
सुष्मिता अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रही हैं। उनके लव अफेयर के किस्से कई अभिनेताओं के साथ सुने गए। इन दिनों सुष्मिता अपनी उम्र से करीब 16 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। इसे लेकर भी सुष्मिता अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन उन्होंने अपने रिलेशनशिप को किसी से छुपाया नहीं है। वो अक्सर रोहन के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। यहां तक कि रोहमन, सुष्मिता के परिवार वालों के साथ भी नजर आते रहते हैं।
पढ़ें: इन एक्टर्स ने खुद ही बर्बाद कर लिया अपना करियर, किसी पर लगा रेप का आरोप तो कोई ड्रग्स मामले में फंसा