सब्सक्राइब करें

कोई करता था 80 रुपये में काम तो किसी को मिलते थे एक शो के 35 रुपये, जानें इन तीन निर्देशकों की पहली सैलरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Anubhav Sinha Hansal Mehta and Umesh Shukla reveal their first salary
अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर बहुत बार अलग-अलग तरह के ट्रेंड देखने को मिलते हैं। इन ट्रेंड में आम से लेकर खास तक, सभी अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर First Salary ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के जरिए बहुत से लोग अपनी जिंदगी की पहली सैलरी के बारे में बता रहे हैं। साथ ही इस बात का भी खुलासा कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी यह पहली सैलरी कौन सी उम्र में कमाई। 

Anubhav Sinha Hansal Mehta and Umesh Shukla reveal their first salary
अनुभव सिन्हा - फोटो : file photo

First Salary ट्रेंड में बॉलीवुड के कई सितारे भी अपनी पहली सैलरी के बारे में बता रहे हैं। कई फिल्मी सितारों ने बताया कि उनकी पहली सैलरी क्या थी, कौन सी उम्र में थी और वह अपनी सैलरी कहां खर्च करते थे। बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया है कि उनकी पहली सैलरी 80 रुपये थी। उस समय वह 18 साल के था और वह स्मोकिंग की जरूरत को पूरा करने के लिए पैसे कमाते थें। 

Anubhav Sinha Hansal Mehta and Umesh Shukla reveal their first salary
अनुभव सिन्हा - फोटो : file photo

अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, 'पहली सैलरी- 80 रुपये, उम्र-18'। निर्देशक ने अपने ट्वीट में बताया कि वह सातवीं क्लास के बच्चे को अंकगणित का ट्यूशन पढ़ाते थे। वह यह ट्यूशन अपनी स्मोकिंग की जरूरत को पूरा करने के लिए पढ़ाते थे। उस वक्त अनुभव सिन्हा इंजीनियरिंग कॉलेज में थे। उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने भी अपनी पहली सैलरी के बारे में बताया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anubhav Sinha Hansal Mehta and Umesh Shukla reveal their first salary
हंसल मेहता - फोटो : file photo

हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पहली सैलरी- 450 रुपये मासिक, उम्र-16 साल'। निर्देशक ने आगे लिखा, ‘Intershoppe Kemps Corner में सेल्सपर्सन था, जींस और कैजुअल कपड़े बेचता था ताकी अपने जूनियर कॉलेज के लिए कपड़े खरीद सकूं'। वहीं हंसल मेहता के इस ट्वीट पर मशहूर निर्देशक उमेश शुक्ला ने भी प्रतिक्रिया दी और अपनी पहली सैलरी के बारे में बताया। 
 

विज्ञापन
Anubhav Sinha Hansal Mehta and Umesh Shukla reveal their first salary
उमेश शुक्ला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज मोदी बनाने वाले निर्देशक उमेश शुक्ला को सैलरी के तौर एक शो के लिए 35 रुपये मिलते थे जब वह निर्देशक महेंद्र जोशी के नेतृत्व में काम करते थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पहली सैलरी- 35 प्रति शो, निर्देशक महेंद्र जोशी के नेतृत्व में बैकस्टेज करता था। 400 रुपये सेल्समैन के तौर पर।' इसके अलावा और कई फिल्मी सितारों ने First Salary ट्रेंड के जरिए अपनी पहली सैलरी के बारे में बताया है। 
 



पढ़ें: ‘खुदा हाफिज’ के बाद अब ‘सलाम अलैकुम’ की तैयारी, फारुक ने विद्युत और शिवालिका को लेकर गढ़ी नई कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed